लाइव न्यूज़ :

एप्पल भारत में 18 अप्रैल को मुंबई में खोलेगी अपना पहला स्टोर; आसपास 22 ब्रैंड को दुकानें खोलने से रोका, दिल्ली में इस दिन खुलेगा दूसरा स्टोर

By अनिल शर्मा | Updated: April 11, 2023 16:00 IST

वर्तमान में, एप्पल भारत में अपने उत्पादों को विशेष एप्पल प्रीमियम पुर्नविक्रेता स्टोर (एपीआर) के अलावा रिलायंस डिजिटल, क्रोमा जैसे बड़े प्रारूप वाली खुदरा शृंखलाओं, बहु-ब्रांड खुदरा दुकानों और ई-वाणिज्य मंच के जरिये बेचती है।

Open in App
ठळक मुद्देएप्पल अपना पहला स्टोर 18 अप्रैल को मुंबई में और दिल्ली में दूसरा स्टोर 20 अप्रैल को खोलेगी।मुंबई में एप्पल का स्टोर  मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खुलेगा।

नयी दिल्लीः आईफोन विनिर्माता एप्पल ने मंगलवार को घोषणा की कि वह मुंबई में अधिकारिक तौर पर अपना पहला स्टोर 18 अप्रैल को और दिल्ली में दूसरा स्टोर 20 अप्रैल को खोलेगी। इनकी तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने आसपास कथित तौर पर 22 प्रतिद्वंद्वी ब्रैंड को स्टोर खोलने से रोका है।

  'द इकोनॉमिक टाइम्स' के मुताबिक जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल (मुंबई) के एक्सक्लूसिव जोन में ये ब्रैंड न तो जगह ले सकेंगे और न ही विज्ञापन लगा सकेंगे। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, एलजी, एमेजॉन, फेसबुक, एचपी, एचटीसी, आईबीएम, इंटेल, लेनोवो, नेस्ट, पैनासोनिक और तोशिबासोनी और गूगल प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं 22वें प्रतिद्वंदी ब्रांड के तौर पर सैमसंग के नाम का अनुमान लगाया गया है।

वर्तमान में, कंपनी भारत में अपने उत्पादों को विशेष एप्पल प्रीमियम पुर्नविक्रेता स्टोर (एपीआर) के अलावा रिलायंस डिजिटल, क्रोमा जैसे बड़े प्रारूप वाली खुदरा श्रृंखलाओं, बहु-ब्रांड खुदरा दुकानों और ई-वाणिज्य मंच के जरिये बेचती है। कंपनी ने कहा, एप्पल ने भारत में ग्राहकों के लिए दो नए खुदरा स्थल खोलने की आज घोषणा की।

18 अप्रैल को मुंबई में एप्पल बीकेसी और 20 अप्रैल को दिल्ली में एप्पल साकेत खोला जाएगा। यह भी उम्मीद की जा रही है कि देश में कंपनी के पहले स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर Apple के सीईओ टिम कुक भारत आ सकते हैं।

मुंबई में एप्पल का स्टोर  मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खुलेगा। एग्रीमेंट के तहत कंपनी के पास 11 साल से अधिक की लीज होगी। एप्पल स्टोर करीब 20,800 वर्ग फुट में है। जिसके लिए वह42 लाख रुपये महीना किराया देगी। इसके अलावा कंपनी शुरुआती 3 सालों के लिए राजस्व का 2 प्रतिशत हिस्सा भी शेयर करेगी।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :एप्पलआइफोनमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की