लाइव न्यूज़ :

एप्पल की बड़ी घोषणा, भारत में इस तारीख को कंपनी करेगी ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत

By भाषा | Updated: September 18, 2020 13:55 IST

एप्पल कंपनी ने बताया है कि 23 सितंबर को शुरू होने वाले नए ऑनलाइन स्टोर से ग्राहकों को दुनिया भर में फैले एप्पल स्टोर के समान सेवाएं मिलेंगी। एप्पल पहला पारंपरिक स्टोर भारत में 2021 में शुरू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अपने ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत 23 सितंबर को करेगी एप्पल कंपनी नए ऑनलाइन स्टोर से ग्राहकों को दुनिया भर में फैले एप्पल स्टोर के समान सेवाएं मिलेंगी

एप्पल ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले हफ्ते भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत करेगी, जहां देश भर के ग्राहकों को पहली बार कंपनी के उत्पादों की पूरी श्रृंखला की पेशकश की जाएगी। इस पहल से एप्पल को त्योहारी मांग का फायदा उठाने में मदद मिलेगी।

तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने बताया कि 23 सितंबर को शुरू होने वाले नए ऑनलाइन स्टोर से ग्राहकों को दुनिया भर में फैले एप्पल स्टोर के समान सेवाएं मिलेंगी। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने फरवरी में कहा था कि कंपनी इस साल के अंत में भारत में अपना ऑनलाइन स्टोर शुरू करेगी, जबकि उसका पहला पारंपरिक खुदरा स्टोर 2021 में चालू होगा।

एप्पल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिडेर ओ ब्रायन ने कहा, ‘हम जानते हैं कि हमारे उपयोगकर्ता जुड़े रहने, सीखने और रचनात्मकता का इस्तेमाल करने के लिए प्रौद्योगिकी पर भरोसा कर रहे हैं, और भारत में एप्पल स्टोर को ऑनलाइन लाकर, हम इस महत्वपूर्ण समय में अपने ग्राहकों को एप्पल की बेहतरीन पेशकश दे रहे हैं।’ 

एप्पल इस समय भारत में अपने उत्पादों को तीसरे पक्ष के विक्रेताओं और फ्लिपकार्ट तथा अमेजन जैसे ऑनलाइन मार्केटप्लेस के जरिए बेचती है। केंद्र सरकार ने पिछले साल एकल-ब्रांड खुदरा क्षेत्र के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के दिशानिर्देशों में ढील दी थी, जिसके तहत कंपनियों के लिए स्थानीय स्तर पर आउटसोर्सिंग के नियमों को आसान बनाया गया।

सरकार के इस कदम के बाद एप्पल ने कहा था कि वह अपने वैश्विक मानकों के अनुरूप भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए ऑनलाइन और पारंपरिक स्टोर खोलने की इच्छुक है। कंपनी ने बयान में कहा कि ग्राहक इन स्टोर के जरिए सलाह पा सकते हैं और नए उत्पादों के बारे में सीधे ऐपल से सीख सकते हैं।

टॅग्स :एप्पलआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की