लाइव न्यूज़ :

ऐपल ने पुलिस की सेंध रोकने के लिए मजबूत किये आईफोन के सुरक्षा फीचर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 14, 2018 11:58 IST

ऐपल ने यह कदम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ जारी टकराव के बीच उठाया है।

Open in App

वाशिंगटन , 14 जून: लग्जरी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल ने कहा कि वह बिना वैध अधिकार के हैंडसेट अनलॉक करने की पुलिस की कोशिशों को रोकने के लिए आईफोन का इनक्रिप्शन कठिन बना रही है। ऐपल ने यह कदम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ जारी टकराव के बीच उठाया है। ऐसी खबरें हैं कि पुलिस आईफोन के सुरक्षा फीचरों को तोड़ने के लिए ‘ ग्रेकी ’ नामक समाधान का लगातार इस्तेमाल कर रही है।

ऐपल ने कहा कि नये सुरक्षा फीचर सुरक्षा एजेंसियों को परेशान करने के लिए नहीं बल्कि अच्छे - बुरे दोनों तरह के लोगों को अवैध तरीके से इनक्रिप्शन में सेंध लगाने से रोकने के लिए बनाये गये हैं।

ये भी पढ़ें- Google ला रहा है Android का सबसे बड़ा अपडेट, पूरी तरह से बदल देगा आपका स्मार्टफोन

कंपनी ने जारी बयान में कहा , ‘‘ ऐपल में हम अपने हर डिजायन के केंद्र में उपभोक्ताओं को रखते हैं। ’’

ऐपल ने कहा , ‘‘हम ऐपल के हर उत्पाद में सुरक्षा संरक्षण को मजबूत बना रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को हैकरों , पहचान चोरों तथा निजी सूचनाओं में सेंध से बचाया जा सके। हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों का बेहद सम्मान करते हैं और हम अपने सुरक्षा की मजबूती को इसलिए मजबूत नहीं करते हैं कि उन्हें उनका काम करने में परेशान किया जा सके।’’

टॅग्स :ऐपलआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की