लाइव न्यूज़ :

Apple का ‘'It's Show Time’ इवेंट होगा आज, लॉन्च हो सकती है वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस, ऐसे देखें लाइव

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 25, 2019 13:30 IST

Apple 'It's Show Time Event for Apple's TV series (एप्पल इट्स शो टाइम इवेंट): एप्पल अपने इस इवेंट में अपनी सब्सक्रिप्शन बेस्ड TV और वीडियो सर्विस दोनों को लॉन्च कर सकता है। कहा जा रहा है कि Apple के वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस आने के बाद Amazon Prime और Netflix जैसी सर्विस को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देApple आज अमेरिका के कैलिफोर्निया में आज अपना ‘Show Time’ इवेंट आयोजित कर रहा हैभारत में रात के 10.30 बजे शुरू होगा इवेंटइवेंट में अपने सब्सक्रिप्शन बेस्ड TV और वीडियो सर्विस दोनों को लॉन्च कर सकता है एप्पल

अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी Apple आज अमेरिका के कैलिफोर्निया में आज अपना ‘Show Time’ इवेंट आयोजित कर रहा है। इस इवेंट की शुरूआत अमेरिका में सुबह 10 बजे और भारत में रात के 10.30 बजे होगी। खबरों की मानें तो इस इवेंट में कंपनी अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को लॉन्च करने वाली है।

एप्पल अपने इस इवेंट में अपनी सब्सक्रिप्शन बेस्ड TV और वीडियो सर्विस दोनों को लॉन्च कर सकता है। कहा जा रहा है कि Apple के वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस आने के बाद Amazon Prime और Netflix जैसी सर्विस को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

apple-tv-4k-screen

Apple इवेंट में क्या होगा खास

एप्पल ने अपने इन सर्विस के लिए कंटेंट प्रोवाइडर्स के साथ डील साइन की है। साथ ही कंपनी अपने यूजर्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए ऑरिजिनल शो भी प्रोड्यूस करेगी। यह वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस ग्लोबली उपलब्ध होगी। बता दें कि Apple ने अपने वीडियो सर्विस के लिए हॉलीवुड पर 2 बिलियन (लगभग 14,000 करोड़ रुपये) का खर्चा किया है।

इससे पहले आई एक खबर में इस बात का पता चला था कि एप्पल अपने कस्टमर को डिजिटल स्ट्रीमिंग प्रॉडक्ट्स पर सर्विस देगा। साथ ही आप कंपनी के iOS TV ऐप पर भी इसका कंटेट देख सकेंगे।

apple event

Apple लाइव स्ट्रीम ऐसे देखें

अगर आप एप्पल के 'शो टाइम' इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो apple.com पर इसे देख सकते हैं। इसके अलावा आप सफारी के जरिए भी एप्पल के पेज को नेविगेट कर सकेंगे। सफारी का इस्तेमाल iPhone, iPad, or iPod touch यूजर्स कर सकते हैं।

वहीं, अगर आप विंडोज 10 यूजर्स है तो आपको माइक्रोसॉफ्ट एज की जरूरत होगी। कंपनी का कहना है कि एयरप्ले के जरिए Apple टीवी का इस्तेमाल करने के लिए सेकेंड जनरेशन या उससे लेटेस्ट एप्पल टीवी की जरूरत होगी।

टॅग्स :एप्पलएप्पल इवेंटमोबाइलनेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की