लाइव न्यूज़ :

Google के सर्वरों पर अब Apple का आईक्लाउड डाटा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 28, 2018 15:37 IST

एप्पल ने ऐसा कोई और संकेत नहीं दिया है कि वह डाटा के अलावा किसी और कंप्यूटिंग कार्य के लिए गूगल पर निर्भर है।

Open in App

सैन फ्रांसिस्को, 28 फरवरी| एप्पल ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि वह अपनी प्रतिद्वंद्वी गूगल के पब्लिक क्लाउड पर अपनी आईक्लाउड सेवाओं का डाटा रखती है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर नवीनतम आईओएस सिक्युरिटी दस्तावेजों में यह खुलासा किया है।

सीएनबीसी की सोमवार देर रात की रिपोर्ट में कहा गया, "यह खुलासा इस बात का ताजा सबूत है कि गूगल की क्लाउड सेवाओं का प्रयोग बढ़ रहा है और कंपनी क्लाउड अवसंरचना कारोबार में अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट के बराबर पहुंच रही है।"

हालांकि 2016 में ऐसी खबरें सामने आई थीं की एप्पल अपने आंकड़ों को गूगल के आईक्लाउड पर रखने जा रहा है, लेकिन कंपनी ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की थी। 

रिपोर्ट में कहा गया, "कई साल से एप्पल के दस्तावेजों में कहा जा रहा था कि आईक्लाउड सेवाएं रिमोट डाटा स्टोरेज पर आधारित है, जो अमेजन की वेब सेवाओं तथा माइक्रोसॉफ्ट के अजूरे पर चलती है।"

एप्पल ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि वह दूसरी कंपनियों के सर्वर पर अपने आंकड़ों को यूजर्स को हैकिंग से बचाने के लिए रखती है। कंपनी ने बताया कि वह गूगल के क्लाउड पर यूजर्स के आईक्लाउड के आंकड़ों को रखती है, जिसमें फोटो, वीडियो और डेटा बैकअप शामिल है। 

हालांकि एप्पल ने ऐसा कोई और संकेत नहीं दिया है कि वह डेटा के अलावा किसी और कंप्यूटिंग कार्य के लिए गूगल पर निर्भर है।

टॅग्स :ऐपलगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल