लाइव न्यूज़ :

ब्रिकी गिरावट के बाद भी एप्पल ने बनाया यह रिकार्ड, जानें ऐसा क्या किया खास

By IANS | Updated: February 2, 2018 16:17 IST

आईफोन की बिक्री में गिरावट के बावजूद एप्पल ने 30 दिसंबर को समाप्त हॉलिडे तिमाही के दौरान 88.3 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया है।

Open in App

आईफोन की बिक्री में गिरावट के बावजूद एप्पल ने 30 दिसंबर को समाप्त हॉलिडे तिमाही के दौरान 88.3 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 13 फीसदी अधिक है। इससे एप्पल को कुल 20.1 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है। हॉलिडे तिमाही में एप्पल ने कुल 7.73 करोड़ आईफोन्स की बिक्री की, जोकि कंपनी द्वारा एक साल पहले समान अवधि में बेचे गए आईफोन्स की संख्या से 10 लाख कम है। 

कंपनी के मुताबिक, दुनिया भर में उसके कुल 1.3 अरब सक्रिय डिवाइस काम कर रहे हैं। एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा है, हम एप्पल के इतिहास की सबसे बड़ी तिमाही की खबर देते हुए काफी उत्तेजित हैं। इसमें नए आईफोन से अबतक का सर्वाधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।"

कुक ने कहा, "आईफोन एक्स की बिक्री हमारे उम्मीद से भी बेहतर हो रही है और नवंबर से इसकी बिक्री की शुरुआत से ही यह हमारा सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना हुआ है। समीक्षाधीन तिमाही में एप्पल का नकद भंडार 285.1 अरब डॉलर हो गया। 

टॅग्स :आइफोनटेक न्यूज़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

ज़रा हटकेVIRAL: आईफोन 17 खरीदने के लिए जमकर हुई मारपीट, चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

ज़रा हटकेदे लात और थप्पड़ की बारिश, iPhone 17 की बिक्री शुरू होते ही मुंबई Apple स्टोर पर मारपीट, देखिए वीडियो

कारोबारApple iPhone 17 series: आईफोन-17 लॉन्च, अमेरिका, दुबई, वियतनाम की तुलना में भारत में क्या है कीमत?, जानें सभी डिटेल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की