लाइव न्यूज़ :

एप्पल ने आईफोन सॉफ्टवेयर में नए नए प्राइवेसी फीचर को लागू करने की योजना टाली, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह

By भाषा | Updated: September 4, 2020 12:23 IST

एप्पल ने एक अहम फैसला लेते हुए अगले संस्करणों में नए प्राइवेसी फीचर को लागू करने की योजना टाल दी है। इस नए फीचर से कई ऐप्स के लिए ऑनलाइन निगरानी करना अधिक कठिन होने वाला है। इसे लेकर काफी बहस भी चल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देएप्पल ने नए प्राइवेसी फीचर को लागू करने की योजना को फिलहाल के लिए टाल दिया हैनए फीचर से विभिन्न ऐप के लिए ऑनलाइन निगरानी होने वाली थी और मुश्किल

एप्पल ने अपने आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के अगले संस्करण में नए प्राइवेसी फीचर को लागू करने की योजना को टाल दिया है। इस फीचर के कारण ऐप बनाने वालों के लिए डिजिटल विज्ञापन बेचने के इरादे से लोगों की ऑनलाइन निगरानी करना अधिक कठिन हो जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को लिया गया, जिससे आईओएस 14 प्रभावित होगा।

अनुमान है कि इस महीने के अंत तक एक अरब आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए यह ऑपरेटिंग सिस्टम मुफ्त सॉफ्टवेयर अपग्रेड के रूप में उपलब्ध होगा। एप्पल का इरादा था कि आईओएस 14 अपने आप निगरानी को बंद कर देगा, लेकिन कंपनी ने अब कहा है कि इस टूल को अगले साल की शुरुआत तक रोककर रखा जाएगा।

ये सुरक्षा उपाए आईपैड और एप्पल टीवी के अगले ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी किए जाने थे। इस फीचर का इस्तेमाल करने पर ऐप को उपयोगकर्ता के आंकड़ों को जमा करने और साझा करने से पहले उसकी अनुमति लेनी जरूरी होगी।

यह आशंका जताई गई थी कि ज्यादातर लोग निगरानी को बंद कर देंगे, जिससे मुफ्त ऐप्स के लिए अपने विज्ञापनों को बेचना मुश्किल हो जाएगा, जिनसे उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आता है।

गूगल के बाद डिजिटल विज्ञापन का सबसे बड़ा नेटवर्क चलाने वाले फेसबुक ने पिछले हफ्ते चेतावनी दी थी कि आईओएस 14 में नई गोपनीयता सुविधा के चलते कई ऐप को बड़ा झटका लग सकता है, जो पहले ही कोरोना वायरस के कारण मंदी का सामना कर रहे हैं।

एप्पल ने हालांकि कहा है कि वह अपने निगरानी-रोधी टूल को स्थगित कर रहा है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि वह ग्राहकों की गोपनीयता के मौलिक अधिकार को संरक्षित करने से पीछे हट रही है। कंपनी ने कहा कि वह डेवलपर्स को समय देना चाहती है, ताकि वे जरूरी बदलाव कर सकें।

टॅग्स :एप्पलआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की