लाइव न्यूज़ :

बंद हो सकते हैं एपल के आईफोन 11 सीरीज के स्मार्टफोन, ये है वजह

By रजनीश | Updated: August 24, 2020 11:44 IST

लीक रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 11 प्रो, प्रो मैक्स और आईफोन XR के बंद होने के बाद बड़ी डिस्पले पसंद करने वाले ग्राहक आईफोन 11 की तरफ जा सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देट्वीट के मुताबिक कंपनी आईफोन 12 की लॉन्चिंग के बाद आईफोन XR को बंद कर सकती है। नए स्मार्टफोन की लन्चिंग के बाद आईफोन 11 की कीमत में करीब 12 हजार रुपए तक की कटौती भी की जा सकती है।

प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एपल आईफोन 12 सीरीज के स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है। एपल अक्टूबर में आईफोन 12 लॉन्च कर सकता है। लेकिन चर्चा यह भी है कि कंपनी नए आईफोन 12 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद पुराने आईफोन 11 सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन जैसे आईफोन 11 प्रो, आईफोन प्रो मैक्स, आईफोन XR का उत्पादन और बिक्री बंद कर सकती है।

iAppleTimes के ट्वीट के मुताबिक कंपनी आईफोन 12 की लॉन्चिंग के बाद आईफोन XR को बंद कर सकती है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 11 प्रो, प्रो मैक्स और आईफोन XR के बंद होने के बाद बड़ी डिस्पले पसंद करने वाले ग्राहक आईफोन 11 की तरफ जा सकते हैं। 

दावा यह भी किया जा रहा है कि नए स्मार्टफोन की लन्चिंग के बाद आईफोन 11 की कीमत में करीब 12 हजार रुपए तक की कटौती भी की जा सकती है। पिछले साल भी एपल ने कुछ ऐसा ही फैसला लिया था, जब आईफोन 11 सीरीज के स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के बाद आईफोन XS और XS Max को बंद किया गया था। 

कहा जा रहा है कि नए आईफोन 12 सीरीज के फोन पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे के साथ आएंगे। साथ ही आईफोन 12 को पिछले साल लॉन्च आईफोन 11 के मुकाबले कम कीमत में पेश करेगी। लेकिन कीमत कम करने के चक्कर में एपल फोन की क्वॉलिटी के साथ बड़ा समझौता कर सकती है। 

टॅग्स :एप्पलआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की