लाइव न्यूज़ :

Apple लॉन्च करने वाला है 5G वाला फोल्डेबल iPad, ये होगी स्क्रीन साइज के साथ फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 8, 2019 17:42 IST

मौजूदा समय में ऐपल के किसी भी डिवाइस में 5G कनेक्टिविटी का इस्तेमाल नहीं किया गया है। खबरों की मानें तो कंपनी इस बार तीन आईफोन पेश कर सकती है। आने वाले आईफोन में 6.7 इंच और 5.4 इंच के 5G आईफोन शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देखबरों की मानें तो कंपनी इस बार तीन आईफोन पेश कर सकती हैआने वाले आईफोन में 6.7 इंच और 5.4 इंच के 5G आईफोन शामिल होंगे

अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी ऐपल (Apple) अपने एक नए डिवाइस को लाने की तैयारी में है। कंपनी का यह डिवाइस 5G फोल्डेबल आईपैड है, जिसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट से मिली इस जानकारी में कहा गया है कि Apple गुपचुप तरीके से इस आईपैड पर काम कर रहा है। ऐसा दावा लंदन स्थित आईएचएस मार्केट के विश्लेषक जेफ लिन ने किया है।

वहीं, न्यूज साइट 9टू5 मैक की रिपोर्ट के मुताबिक, 'यह प्रॉडक्ट जाहिर तौर पर मैकबुक आकार की स्क्रीन की सुविधा देगा। आईपैड प्रो 12.9 इंच की स्क्रीन के साथ पहले ही सबसे ऊपर है।'

apple-foldable-ipad

बता दें कि मौजूदा समय में ऐपल (Apple) के किसी भी डिवाइस में 5G कनेक्टिविटी का इस्तेमाल नहीं किया गया है। खबरों की मानें तो कंपनी इस बार तीन आईफोन पेश कर सकती है। आने वाले आईफोन में 6.7 इंच और 5.4 इंच के 5G आईफोन शामिल होंगे। वहीं, इन iPhone  में एक मीडियम साइज 6.1 इंच का भी होगा जो 5जी नहीं होगा। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस आईफोन को कम कीमत में पेश करेगी।

दूसरे स्मार्टफोन कंपनियों की बात करें तो पहले से ही कई कंपनियों के 5G डिवाइस पर काम करने की खबरें सामने आ रही है। दुनियाभर की कई कंपनियों ने 5G टेस्टिंग शुरू कर दी है। वहीं, मई में यह खबर आई थी कि आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple अपना खुद का iPhone 5G चिप पेश करने की तैयारी कर रही है।

इस काम में कंपनी को करीब 6 साल का समय लग सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ऐपल का यह 5G चिप साल 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

टॅग्स :एप्पलआइफोनआईओएसआईपैड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की