लाइव न्यूज़ :

अगले महीने भारत में महंगे iPhones मिल सकते हैं सस्ते में, जानें क्या है वजह

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 13, 2019 11:23 IST

रिपोर्ट के मुताबिक Apple भारत में iPhone XS और iPhone XR भारत में बनाने में की योजना कर रही है। यह फोन Apple Inc के टॉप-एंड आईफोन होंगे। ये आईफोन्स भारत में निर्मित होने के कारण उनकी कीमतों में भारी कटौती होने की उम्मीद है। खबरों की मानें तो भारत Foxconn इन आईफोन्स को मैन्यूफैक्चर करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देApple भारत में iPhone XS और iPhone XR भारत में बनाने में की योजना कर रही हैभारत में मैन्युफैक्चरिंग के बाद ये दोनों आईफोन्स भी सस्ते हो जाएंगेचीन में बिक्री कम होने के बाद अब कंपनी की नजर भारत पर है

अगले महीने से भारतीय बाजारों में आईफोन सस्ते में मिलने लगेंगे। दिग्गज अमेरिकी कंपनी ऐपल (Apple) के भारत के बने आईफोन्स अगले महीने स्टोर्स तक पहुंच जाएंगे। इससे भारत में आईफोन्स सस्ती कीमतों पर बिकेंगे। रियूटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक Apple भारत में iPhone XS और iPhone XR भारत में बनाने में की योजना कर रही है।

यह फोन Apple Inc के टॉप-एंड आईफोन होंगे। ये आईफोन्स भारत में निर्मित होने के कारण उनकी कीमतों में भारी कटौती होने की उम्मीद है। खबरों की मानें तो भारत Foxconn इन आईफोन्स को मैन्यूफैक्चर करेगी।

यह भी पढ़ें: Apple लॉन्च करने वाला है 5G वाला फोल्डेबल iPad, ये होगी स्क्रीन साइज के साथ फीचर्स

एक्सपोर्ट ड्यूटी से कम होगी आईफोन की कीमत

खबरों के मुताबक भारत में बने आईफोन की बिक्री भारत में करने के लिए कुछ परमिशन मिलनी बाकी हैं। इन ऑपचारिकता के पूरा होते ही अगस्त तक भारतीय बाजार में ये फोन मिलेंगें और इनकी भारतीय कीमत में कमी आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मैन्युफैक्चरिंग के बाद ये दोनों आईफोन्स भी सस्ते हो जाएंगे। मौजूदा समय में कंपनी भारत में iPhone SE, iPhone 6S और iPhone 7 मॉडल्स बनाती है।

यह भी पढ़ें: वो 15 देश जहां भारत से सस्ता मिलता है Apple का iPhone XS

भारत है Apple के लिए बड़ा बाजार

अमेरिका के बाद भारत ही कंपनी के लिए सबसे बड़ा बाजार है। चीन में बिक्री कम होने के बाद अब कंपनी की नजर भारत पर है। फिलहाल फॉक्सकॉन आईफोन (iPhone) के एक्स वर्जन को तमिलनाडु की फैक्ट्री में असेंबल कर रहा है।

इन आईफोन्स की वर्तमान कीमत

मौजूदा समय में आईफोन एक्सएस (iPhone XS) की भारत में शुरुआती कीमत 97,400 रुपये है। आईफोन एक्स मैक्स (iPhone XS Max) की कीमत 1,09,890 रुपये है। आईफोन XR 59,900 रुपये में अमेजन (Amazon) पर अवेलेबल है।

टॅग्स :एप्पलआइफोनआईओएसमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की