लाइव न्यूज़ :

Apple का पहला ड्यूल सिम iphone भारत में नहीं होगा लॉन्च

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 6, 2018 15:18 IST

ऐपल इस साल अपने iphone X 2018 सीरीज के तीन नए मॉडल्स लॉन्च करने जा रही है। ऐपल OLED स्क्रीन के साथ 6.5 और 5 .8 इंच स्क्रीन साइज वाले iphone और LCD स्क्रीन के साथ 6.1 इंच स्क्रीन साइज वाला iphone लॉन्च कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देऐपल अपना ड्यूल सिम iphone केवल चीन में ही लॉन्च करेगाऐपल इस साल अपने iphone X 2018 सीरीज के तीन नए मॉडल्स लॉन्च करेगी6.1 इंच स्क्रीन साइज वाला iphone ड्यूल सिम फीचर के साथ आएगा

नई दिल्ली,6 अगस्त: आने वाले महीने में Apple अपना पहला ड्यूल सिम iphone लॉन्च करने जा रहा है। माना जा रहा है कि ऐपलआईफोन एक्स प्लस के तीन वेरिएंट पेश किए जाएंगे। इनमें से एक मॉडल बजट कीमत में पेश किया जाएगा। भारतीयों ग्राहकों को भी ड्यूल सिम iphone का इंतजार बेसब्री था लेकिन उनके लिए एक बुरी खबर है। मीडिया में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल अपना ड्यूल सिम iphone केवल चीन में ही लॉन्च करेगा। इससे पहले खबर यह थी कि ऐपल अपना पहला ड्यूल सिम iPhone एशिया के बाजार को ध्यान में रखकर तैयार कर रहा है। 

बता दें, ऐपल इस साल अपने iphone X 2018 सीरीज के तीन नए मॉडल्स लॉन्च करने जा रही है। ऐपल OLED स्क्रीन के साथ 6.5 और 5 .8 इंच स्क्रीन साइज वाले iphone और LCD स्क्रीन के साथ 6.1 इंच स्क्रीन साइज वाला iphone लॉन्च कर सकती है। 6.1 इंच स्क्रीन साइज वाला iphone ड्यूल सिम फीचर के साथ आएगा।

ताइवान की यूनाइटेड डेली न्यूज में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल का ड्यूल सिम स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में सबसे सस्ता होगा। यह आईफोन केवल चीन में ही लॉन्च होगा। बता दें, यह केवल मीडिया रिपोर्ट है। इस मामले पर ऐपल की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रिपोर्ट में आगे लिखा है कि नए आईफोन के चार मॉडल्स 801,802,803 और 804 हैं। जिनमे से 804 कोड आईफोन के ड्यूल सिम का वेरिएंट हो सकता है। एक अन्य रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐपल ने अपने ड्यूल सिम वेरिएंट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन खबरों की माने तो यह ड्यूल सिम आईफोन केवल चीन में लॉन्च हो सकता है।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!  

टॅग्स :ऐपलआईफोन एक्सआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की