लाइव न्यूज़ :

Apple iOS 15.4 फेस मास्क अनलॉक और नई इमोजी संग हुआ रिलीज, जानें कैसे करना है डाउनलोड

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 15, 2022 10:02 IST

Apple का iOS 15.4 डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और फेस आईडी फीचर अब मास्क के साथ काम करेगा। यूजर्स अब फेस मास्क के साथ फेस आईडी का उपयोग करके अपने आईफोन, ऑटोफिल पासवर्ड को अनलॉक करने में सक्षम होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देApple का iOS 15.4 डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और फेस आईडी फीचर अब मास्क के साथ काम करेगा।अपडेट लगभग 1.25GB का है इसलिए सुनिश्चित कर लें कि इंस्टॉल करते समय आपके पास वाईफाई हो।

Apple iOS 15.4 out: Apple का iOS 15.4 डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और फेस आईडी फीचर अब मास्क के साथ काम करेगा। यूजर्स अब फेस मास्क के साथ फेस आईडी का उपयोग करके अपने आईफोन, ऑटोफिल पासवर्ड को अनलॉक करने में सक्षम होंगे। Apple का कहना है कि यह फीचर ऑथेंटिकेशन के लिए आंखों के आस-पास की अनूठी विशेषताओं को स्कैन करता है। 

हालांकि यह चेतावनी देता है कि फेस आईडी सबसे अच्छा काम करता है जब पूरा चेहरा दिखाई देता है। मगर फेस आईडी सेट करते समय यूजर्स को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। Apple iPhone यूजर्स iOS 15.4 को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए सेटिंग> सामान्य> सॉफ़्टवेयर अपडेट पर जा सकते हैं। 

अपडेट लगभग 1.25GB का है इसलिए सुनिश्चित कर लें कि इंस्टॉल करते समय आपके पास वाईफाई हो। फ़ाइल का आकार अधिक हो सकता है यदि आपने अभी कुछ समय के लिए अपने iPhone को अपडेट नहीं किया है। आप फोन चार्ज होने के दौरान रात भर अपडेट इंस्टॉल होने के लिए रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं।

फेस मास्क के साथ फेस आईडी अनलॉक करने के अलावा Apple का iOS 15.4 अपडेट नए इमोजी के साथ आया है। हैंडशेक इमोजी अब यूजर्स को प्रत्येक हाथ के लिए अलग स्किन टोन चुनने की अनुमति देता है। Apple ने आपातकालीन SOS सेटिंग्स भी बदल दी हैं। अब यूजर्स इसे एक्सेस करने के लिए कॉल विद होल्ड कर सकते हैं। इसके अलावा, 5 प्रेस के साथ कॉल अभी भी आपातकालीन एसओएस सेटिंग्स में एक विकल्प के रूप में उपलब्ध है।

टॅग्स :आइफोनएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की