लाइव न्यूज़ :

एप्पल हर सेकेंड करीब 1.48 लाख कमाने वाली दुनिया की है पहली कंपनी, दूसरे और तीसरे पायदान पर ये कंपनियां है शामिल: रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: November 25, 2022 16:35 IST

रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियां हर सेकेंड 1000 डॉलर कमाती है। वहीं चौथे स्थान की बात की जाए तो इस में वॉरेन बफे की बर्कशायर हैथवे को जगह मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देअकाउंटिंग सॉफ्टवेयर फाइनेंशियल बिजनस Tipalti की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार एप्पल हर सेकेंड करीब 1.48 लाख कमाने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। वहीं इस रिपोर्ट में माइक्रोसॉफ्ट और गूगल को दूसरा और तीसरा स्थान मिला है।

Microsoft VS Apple Net Worth 2022: टेक से जुड़ी दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली कंपनी के बारे में एक खबर सामने आई है। खबर के अनुसार, आईफोन (iPhone) बनाने वाली एप्पल (Apple) कंपनी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार, हर सेकेंड में एप्पल 1820 डॉलर यानी करीब 1.58 लाख का कमाई करता है जो सबसे ज्यादा है। इसी हिसाब को अगर पूरे दिन के हिसाब से देखा जाए तो एप्पल हर रोज 15.7 करोड़ डॉलर यानी करीब 1282 करोड़ की फायदा करती है। 

ये कंपनियां भी करती है कमाई 

अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर फाइनेंशियल बिजनस Tipalti (Tipalti Accounting Software Financial Technology Business) के अनुसार, एक तरफ जहां एप्पल है जो हर सेकेंड 1820 डॉलर कमाती है, वहीं कई और कंपनियां भी है जो हर सेकेंड 1000 डॉलर कमाती है। एप्पल के बाद इन कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), गूगल (Google) की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) और वॉरेन बफे (Warren Buffett) की बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) भी शामिल है। 

हर सेकेंड कौन कितना कमाता है

ऐसे में अगर बात की जाए तो एप्पल के बाद दूसरे नंबर पर जो कंपनी है वो माइक्रोसॉफ्ट है। माइक्रोसॉफ्ट हर सेकेंड में 1404 डॉलर यानी 1.14 लाख रुपए कमाती है। वहीं अगर बात करें गूगल की तो यह कंपनी हर सेकेंड 1277 डॉलर की कमाई करती है। इसके साथ फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स की हर सेकेंड की कमाई 924 डॉलर है। 

टॉप 10 में नहीं है कोई भारतीय कंपनी

वहीं अगर इस लिस्ट की बात करेंगे तो इसके टॉप 10 में एक भी भारतीय कंपनी नहीं है। ऐसे में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Relinace Industries) 213.60 अरब डॉलर के मार्केट कैप के इस लिस्ट में 40वें नंबर पर है। 

यही नहीं इस लिस्ट की अगर बात की जाए तो भारत की वो कौन-कौन सी कंपनियां है जो टॉप पर है तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद इसमें टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (TCS) जो 72वें स्थान पर है और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) जो 93वें नंबर पर है। 

टॅग्स :टेक्नोएप्पलमाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की