लाइव न्यूज़ :

iPhone स्लो होने पर मांगा 766 करोड़ हर्जाना, Apple ने मांगी माफी, यूजर्स को दिया ये ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 29, 2017 16:11 IST

एक मुकदमे में पुराने iPhone स्लो होने की वजह से एप्पल से 120 मिलियन डॉलर मुआवजे की मांग की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी अपने आईफोन 6 और उसके बाद के आईफोन की बैटरी को 29 डॉलर (1850 रुपये) में रिप्लेसमेंट करेगी।आईफोन स्लो मामले को लेकर कंपनी पर कैलिफोर्निया और इजराइल में केस भी दर्ज किया गया था।

दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने अपने पुराने आईफोन की स्लो स्पीड के लिए यूजर्स से माफी मांगी है। कुछ समय से आईफोन के पुराने मॉडलों के स्लो चलने के कारण यूजर्स से कंपनी को काफी शिकायतें मिल रही थी। इसके लिए कंपनी एप्पल ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल ने एक खत जारी कर कहा- 'हम जानते हैं एप्पल ने आपको निराश किया है। हम माफी चाहते हैं।'

एप्पल कंपनी पर केस हुआ दर्ज

पिछले कुछ समय से एप्पल के पुराने मॉडल के फोन के स्लो चलने की खबरें आ रही थीं। कंपनी पर आरोप था कि उसने नए डिवाइस की बिक्री बढ़ाने के लिए आईफोन के पुराने मॉडलों को जानबूझकर स्लो कर रही है। इस मामले को लेकर कंपनी पर अमेरिका के कैलिफोर्निया के अलावा इजराइल में भी केस दर्ज हुआ है। इजरायल में किए गए एक मुकदमे में पुराने iPhone स्लो होने की वजह से कंपनी से 120 मिलियन डॉलर (करीब 766 करोड़ रुपये) मुआवजे की मांग की गई है।

एप्पल ने बैटरी रिप्लेसमेंट का दिया ऑफर

बैटरी स्लो होने की शिकायतों और मुकदमों के बाद एप्पल अपने यूजर्स को बैटरी रिप्लेसमेंट की पेशकश की है। कंपनी का कहना है कि वो आईफोन 6 और उसके बाद के आईफोन मॉडल की बैटरी 29 डॉलर (1850 रुपये) में रिप्लेस करेगी। एप्पल के इस ऑफर से साफ हो गया है कि कंपनी आईफोन 6 से पहले के आईफोन की बैटरी को नहीं बदलेगी। कंपनी का कहना है कि जनवरी 2018 से लेकर दिसंबर तक बैटरी बदली जाएंगी। इसके अलावा कंपनी iOS का भी अपडेट जारी करेगी ताकि फोन के परफॉर्मेंस पर कोई असर ना पड़े।

टॅग्स :ऐपलआइफोनआईफ़ोन 6एप्पल फोनटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की