लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन का Samsung फोन हुआ खराब, Xiaomi ने दे डाला ये ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 13, 2018 17:03 IST

अमिताभ का सैमसंग गैलेक्सी S9 स्मार्टफोन खराब हुआ तो उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अपनी समस्या के बारे में बताया। पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों से फोन को ठीक करने के लिए मदद मांगी है। जिसके बाद बिग बी को ट्विटर पर फॉलोअर्स ने कई तरह के सुझाव दिए हैं।

Open in App

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बातें ब्लॉग और पोस्ट के जरिए शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ का सैमसंग गैलेक्सी S9 स्मार्टफोन खराब हुआ तो उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अपनी समस्या के बारे में बताया। पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों से फोन को ठीक करने के लिए मदद मांगी है। जिसके बाद बिग बी को ट्विटर पर फॉलोअर्स ने कई तरह के सुझाव दिए हैं।

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, 'T 3024 मदद करें!! सैमसंग S9 ठीक से काम नहीं कर रहा...सैमसंग का लोगो नजर आ रहा है और स्क्रीन बार-बार ब्लिंक हो रही है...इसके अलावा कुछ भी नहीं हो रहा...बंद करने की कोशिश भी की पर बंद भी नहीं हुआ...मदद करें...कृपया बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए....'

शहंशाह के इस ट्वीट के बाद उनके फॉलोअर्स ने कई तरह के सुझाव दिए हैं। इसी बीच Xiaomi India के वीपी और और एमडी मनु कुमार जैन ने भी उनके ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए फोन बदलने की सलाह दे डाली।

मनु जैन ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया, "डियर अमित जी.. अब फोन बदलने का समय आ गया है। आप भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टेक्नोलॉजी ब्रैंड पर भरोसा कर सकते हैं। आपको एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन भेजकर खुशी होगी.. अगर आप चाहें तो।' यहां मनु जैन के ट्वीट से साफ पता चल रहा है कि वो शाओमी स्मार्टफोन देने की बात कर रहे हैं।

हालांकि कई ट्विटर यूजर्स ने शाओमी प्रमुख मनु जैन के इस ट्वीट पर मजाक उड़ाया है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन, वो क्या होता है! वहीं, कुछ ने शाओमी फोन में नजर आने वाले विज्ञापन को लेकर भी नाराजगी जताई।

लेकिन कुछ देर बाद ही अमिताभ बच्चन का सैमसंग स्मार्टफोन ठीक हो गया। इसकी जानकारी बिग बी ने ट्विटर पर दी। उन्होंने बताया कि ट्वीट के बाद कंपनी ने तुरंत इसे ठीक करने में मदद की।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनशाओमीसैमसंगबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की