लाइव न्यूज़ :

Tik Tok बैन पर Amazon का यूटर्न, कहा- गलती से चला गया कर्मचारियों को मैसेज, पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं

By भाषा | Updated: July 11, 2020 11:28 IST

गौरतलब है कि अमेरिका में वॉलमार्ट के बाद अमेजन दूसरी कंपनी है जिसके दुनिया भर में 8,40,000 से अधिक कर्मचारी हैं और टिकटॉक के खिलाफ उसके किसी भी प्रकार के कदम से ऐप पर दबाव बढ़ता।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी सेना ने अपने कर्मचारियों के मोबाइल में इसे प्रतिबंधित किया है टिकटॉक चीनी इंटरनेट कंपनी बाइटडांस की ऐप है, जिसे चीन के बाहर के उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया है।

सिएटल:अमेजन के कर्मचारियों को अपने फोन से वीडियो ऐप टिकटॉक हटाने संबंधी एक आंतरिक ईमेल भेजे जाने के करीब पांच घंटे बाद अमेजन ने इस पर सफाई दी और इसे एक गलती बताया। अमेजन ने संवाददाताओं को ईमेल किया, ‘‘ आज सुबह कुछ कर्मचारियों को गलती से ईमेल भेजे गए। टिकटॉक के संबंध में फिलहाल हमारी नीतियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’’

प्रवक्ता जासी एंडरसन ने पूरी घटना पर कुछ भी कहने से इनकार किया। प्रारंभिक ईमेल में कर्मचारियों से टिकटॉक को हटाने के लिए कहा गया था। ईमेल में ऐप से ‘‘सुरक्षा खतरों’’ का हवाला दिया गया था। कंपनी के एक कर्मचारी ने इस प्रकार का मेल मिलने की पुष्टि की लेकिन उसने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ईमेल को वापस नहीं लिया गया है।

गौरतलब है कि अमेरिका में वॉलमार्ट के बाद अमेजन दूसरी कंपनी है जिसके दुनिया भर में 8,40,000 से अधिक कर्मचारी हैं और टिकटॉक के खिलाफ उसके किसी भी प्रकार के कदम से ऐप पर दबाव बढ़ता। अमेरिकी सेना ने अपने कर्मचारियों के मोबाइल में इसे प्रतिबंधित किया है और कंपनी अपनी विलय इतिहास को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा समीक्षा के दायरे में है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इस सप्ताह कहा था कि सरकार ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर ‘‘यकीनन विचार’’ कर रही है।

टिकटॉक चीनी इंटरनेट कंपनी बाइटडांस की ऐप है, जिसे चीन के बाहर के उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया है। यह ‘डॉयिन’ नाम से एक चीनी संस्करण भी बनाता है। इस घटनाक्रम के बीच टिकटॉक ने दिन में कहा कि अमेजन ने प्रारंभिक ईमेल भेजने से पहले उसे आधिकारिक सूचना नहीं दी। टिकटॉक ने कहा,‘‘ हमें अब भी उनकी चिंताओ के बारे में नहीं पता और कंपनी अमेजन के मसले को दूर करने के लिए बातचीत का स्वागत करेगी।’’

टॅग्स :टिक टोकअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की