लाइव न्यूज़ :

अमेजन बंद करेगा अपना प्राइम नाउ एप, मिलती थी ये सुविधाएं, जानें क्या है बड़ी वजह

By रजनीश | Updated: April 13, 2020 11:30 IST

अमेजन प्राइम नाउ एप 2 घंटे में अंदर ग्रॉसरी प्रॉडक्ट की डिलीवरी करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। इसके अलावा भी इस प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक, होम और किचन के रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले प्रॉडक्ट मिलते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के चलते सिर्फ अमेजन ही नहीं बल्कि ग्रोफर्स और बिग बास्केट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने भी अपनी सर्विस बंद कर दिया है। बिग बास्केट फिलहाल जरूरी कैटेगरी में आने वाले दूध की डिलीवरी करता है जिसके लिए सुबह 7 बजे से पहले तक का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि ऑनलाइन डिलीवरी देने वाली कंपनियों से प्रशासन बात कर रही है। जल्द ही इनकी सेवाएं बहाल होंगी। 

ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन अपना प्राइम नाउ डिलीवरी एप को बंद करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने अमेजन प्राइम नाउ एप को मुख्य एप्लीकेशन में मौजूद अमेजन फ्रेश से रिप्लेस करने का फैसला लिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अमेजन प्राइम नाउ एप को बंद करने का आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2016 में लॉन्च हुए अमेजन के इस प्राइम नाउ मोबाइल एप को अमेजन फ्रेश से बदला जाएगा। बता दें कि अमेजन फ्रेश कंपनी के में एप में ग्रोसरी स्टोर के रूप में उपलब्ध है। अगस्त 2019 में लॉन्च किया अमेजन फ्रेश एप फिलहाल दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों में सेवाएं दे रहा है।

क्या है अमेजन प्राइम नाउ अमेजन प्राइम नाउ एप 2 घंटे में अंदर ग्रॉसरी प्रॉडक्ट की डिलीवरी करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। इसके अलावा भी इस प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक, होम और किचन के रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले प्रॉडक्ट मिलते हैं। 

कोरोना वायरस का प्रभावकोरोना वायरस के चलते सिर्फ अमेजन ही नहीं बल्कि ग्रोफर्स और बिग बास्केट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने भी अपनी सर्विस बंद कर दिया है। अमेजन के मुताबिक, जरूरी उत्पादों को छोड़कर अन्य उत्पादों के लिए ऑर्डर नहीं लिया जाएगा। साथ ही कंपनी ने अपने डिलीवरी सिस्टम को भी बंद किया है। 

बिग बास्केट फिलहाल जरूरी कैटेगरी में आने वाले दूध की डिलीवरी करता है जिसके लिए सुबह 7 बजे से पहले तक का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि ऑनलाइन डिलीवरी देने वाली कंपनियों से प्रशासन बात कर रही है। जल्द ही इनकी सेवाएं बहाल होंगी। 

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की