लाइव न्यूज़ :

Amazon Prime Day Sale: 50 पर्सेंट की छूट के साथ बिकेंगे ये 5 गैजेट्स, दो दिनों तक चलेगी सेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 13, 2019 06:35 IST

Amazon Prime Day सेल के दौरान स्मार्ट लाइट, स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट प्लग्स, स्मार्ट कैमरे और स्मार्ट रिमोर्ट जैसे कई होम अप्लायंस पर 50 पर्सेंट तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। बता दें कि ये इन सभी डिवाइसेस में एलेक्सा फीचर शामिल है। आप इन डिवाइसेस को अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसेल के दौरान स्मार्ट लाइट, स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट प्लग्स, स्मार्ट कैमरे और स्मार्ट रिमोर्ट जैसे कई होम अप्लायंस पर 50 पर्सेंट तक का डिस्काउंट दिया जाएगाये इन सभी डिवाइसेस में एलेक्सा फीचर शामिल हैआप इन डिवाइसेस को अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं

ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर 15 जुलाई से Prime Day सेल शुरू होने वाला है। यह सेल दो दिनों तक चलेगी 15 और 16 जुलाई। दो दिनों तक चलने वाले इस सेल में ग्राहकों को कई प्रोडक्ट कैटेगरी में छूट मिलने वाली है। ऐसा पहली बार होगा जब यह सेल 48 घंटे तक चलेगी। सेल के दौरान स्मार्ट लाइट, स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट प्लग्स, स्मार्ट कैमरे और स्मार्ट रिमोर्ट जैसे कई होम अप्लायंस पर 50 पर्सेंट तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।

बता दें कि ये इन सभी डिवाइसेस में एलेक्सा फीचर शामिल है। आप इन डिवाइसेस को अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिल रही है...

Amazon Prime Day Sale

स्मार्ट कैमरा (Smart Camera)

सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्ट कैमरे पर छूट मिलेगी। सेल में आपको डी-लिंक वाई-फाई होम कैमरा DCSP6000LH और इजविज मिनी CS-CV206 इंडोर इंटरनेट वाई-फाई कैमरे पर बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा। छूट के बाद इन कैमरों को 1,945 रुपये औ 2,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

स्मार्ट लाइट और बल्ब (Smart Light and Bulb)

अमेजन प्राइम सेल में अगर आप स्मार्ट लाइट और बल्ब को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। सेल में सिस्का और फिलिप्स जैसी कंपनियों के स्मार्ट बल्ब और लाइट्स पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। सिस्का स्मार्ट लाइट 7W एलईडी बल्ब को आप 799 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं विप्रो वाई-फाई इनेबल स्मार्ट LED बल्ब को 899 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि फिलिप्स ह्यू 10 वॉट बी22 स्मार्ट बल्ब की तो यह 2,243 रुपये और फिलिप्स ह्यू लाइटस्ट्रीप्स एक्सटेंशन स्मार्ट लाइट 2,699 रुपये में मिलेगा।

स्मार्ट रिमोट (Smart Remote)

ऑक्टर स्मार्ट होम वाईफाई यूनिवर्सल रिमोट 2,699 रुपये के प्राइस टैग के साथ आता है। ये हैथवे, टाटा स्काई और डिशटीवी जैसे सारे प्रमुथ सेट-टॉप बॉक्स को सपॉर्ट करता है।

स्मार्ट फैन (Smart Fan)

स्मार्ट फैन में वॉइस कमांड के जरिए कंट्रोलिंग की जाती है। ऐसे में अगर आप स्मार्ट फैन लेने की सोच रहे हैं तो गोरिल्ला रेनेसा स्मार्ट प्लस सीलिंग फैन 5,349 रुपये और ओरियंट इलेक्ट्रिक ऐरोस्लिम 1200mm स्मार्ट प्रीमियल सीलिंग फैन 8,200 रुपये में खरीद सकते हैं।

स्मार्ट प्लग्स (Smart Plug)

इस कैटिगरी में ऑक्टर स्मार्ट होम वाई-फाई स्मार्ट प्लग और टीपी-लिंक HS100 वाई-फाई स्मार्ट प्लस जैसे गैजेट्स शामिल हैं। इन्हें 1,179 रुपये और 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह वितार पॉलीकॉर्बोनेट 16A स्मार्ट प्लग 2,700 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, पैनासोनिक 67901BL 6A स्मार्ट प्लग किट को 4,099 रुपये में खरीद सकेंगे।

टॅग्स :अमेजनकैमरासेलऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की