लाइव न्यूज़ :

अमेजन से होगी शराब की डिलीवरी, इस राज्य से होगी शुरुआत

By रजनीश | Updated: June 22, 2020 13:16 IST

लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों गैर जरूरी सामानों की कैटेगरी में डालते हुए इनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि कुछ समय बाद कई ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले वेंडर्स के जरिए इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआईडब्ल्यूएसआर ड्रिंक्स मार्केट एनालिसिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल में शराब का बाजार करीब 27.2 बिलियन डॉलर का है।अमेजन और बिगबास्केट ने इस साझेदारी को लेकर कोई आधाकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया। इसके बाद से ऑनलाइन डिलीवरी में कई चीजों में बदलाव देखने को मिला। शराब की दुकानों पर भीड़ इकट्ठा न होने पाए इसके लिए शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। इसका हल निकालते हुए जोमैटो, स्विगी और बिगबास्केट जैसी कंपनियों को अल्कोहल की ऑनलाइन डिलीवरी के लिए कुछ राज्यों में छूट दी गई। अब जल्द ही ई-कॉमर्स साइट अमेजन भी अल्कोहल की डिलीवरी शुरू करने की तैयारी में है। 

बिजनेस लाइन की खबर के मुताबिक अमेजन पश्चिम बंगाल से अल्कोहल की डिलीवरी की शुरुआत करेगा। शुक्रवार को जारी नोटिस में अधिकृत एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में शराब के ऑनलाइन व्यापार के लिए अमेजन को योग्य पाया है। 

अमेजन के अलावा बिगबास्केट भी पश्चिम बंगाल में अल्कोहल की डिलीवरी करेगी। फिलहाल अमेजन और बिगबास्केट ने इस साझेदारी को लेकर कोई आधाकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

आईडब्ल्यूएसआर ड्रिंक्स मार्केट एनालिसिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल में शराब का बाजार करीब 27.2 बिलियन डॉलर का है। इससे अमेजन को भारी मुनाफा भी होगा। साथ ही बाजार में अमेजन की पकड़ और मजबूत होगी।

कुछ समय बाद शराब की दुकानों पर बिक्री की रोक को हटा दिया गया। पाबंदी हटने के साथ ही झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी को मंजूरी दी गई।

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की