लाइव न्यूज़ :

अपनी ही गलती का मारा अमेजन, एक लाख का एसी 6 हजार रुपये में बेच दिया, खरीददारों के लिए 278 रुपये की ईएमआई का ऑफर भी 

By अभिषेक पारीक | Updated: July 5, 2021 19:12 IST

ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने सोमवार को एक लाख रुपये की कीमत वाले एसी को महज 5,900 रुपये में बेच दिया। कंपनी ने इसे लिस्टेड किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेजन ने करीब एक लाख का एसी सिर्फ 5,900 रुपये में लिस्टेड कर दिया। जबकि तोशिबा कंपनी के एसी की कीमत 96,700 रुपये थी। 94 फीसद डिस्काउंट मिलने के चलते कई लोगों ने तुरंत ऑर्डर दे दिया। 

ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने सोमवार को एक लाख रुपये की कीमत वाले एसी को महज 5,900 रुपये में बेच दिया। कंपनी ने इसे लिस्टेड किया था, लेकिन जब तक उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तब तक कई लोग यह प्रॉडक्ट खरीद चुके थे। 

अमेजन ने सोमवार को तोशिबा कंपनी का एयर कंडीशनर लिस्टेड किया था। 1.8 टन के 5 स्टार इंवर्टर की कीमत 96,700 रुपये थी। जिस पर कंपनी ने 94 फीसद का डिस्काउंट देते हुए इसे 5,900 रुपये में बेचने के लिए डिस्प्ले किया। 

लिस्टिंग में एयर कंडीशनर की मूल कीमत पर 90,800 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा था। साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को 278 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदने का भी ऑफर दिया था। अमेजन की इस गलती को ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया। अमेजन को गलती समझ में आए उससे पहले ही कई लोगों ने खरीदने के लिए ऑर्डर दे दिया। 

हालांकि अब अमेजन ने तोशिबा के उसी मॉडल के ग्लास व्हाइट वेरिएंट के एसी को 59,490 रुपए में मूल कीमत से 20 फीसद की छूट के साथ लिस्टेड किया है। साथ ही अब 2800 रुपए की ईएमआई का ऑफर भी दिया गया है। 

एसी में कई तरह की खासियत

तोशिबा के इस एसी में कई तरह की खासियत है। कंप्रेसर, सेंसर, पीसीबी, मोटर और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स पर 9 साल की अतिरिक्त वारंटी के साथ एक साल की व्यापक गांरटी भी है। साथ ही फिल्टर को खुद साफ करने की टेक्नोलॉजी भी दी गई है। जिसके कारण इसमें बदबू आने जैसी दिक्कतों से भी निजात मिलती है। 

पहले भी हो चुकी है ऐसी गलती

2019 में प्राइम डे के दौरान अमेजन ने 9 लाख रुपये के कैमरा गियर को 6500 रुपये में बेच दिया था। जिसके बाद कैमरा खरीदने वालों की संख्या में बेतहाशा इजाफा देखा गया था। हालांकि यह एक बग था, जिसके कारण 9 लाख रुपये की कीमत का कैनन ईएफ 800 लेंस 99 फीसद डिस्काउंट के बाद 6500 रुपये की कीमत का दिखने लगा था। 

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की