लाइव न्यूज़ :

5 साल पूरे होने पर Amazon ने शुरू किया  'Go Cashless Mela', मिल रहे ढेरों ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 7, 2018 12:29 IST

अमेजन ग्राहकों को अपने सभी प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर कैशबैक ऑफर दे रहा है। इसमें ग्राहक 1 लाख रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं। आपको बता दें कि यह ऑफर 1 जून से शुरू हो चुकी है जो कि 21 जून तक चलेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जून: दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भारत में अपने 5 साल पूरे कर लिए हैं। पिछले 2 सालों में कंपनी ने यूजर्स के बीच अपनी जगह बना ली है और अमेजन भारत की सबसे पसंदीदा शॉपिंग साइट बन के उभरी है। बता दें कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट 5 जून 2013 को भारत में अपना पहला ऑपरेशन शुरू किया था। ऐसे में अमेजन भारत में अपने 5 साल पूरे होने की खुशी में ग्राहकों के लिए एक शानदार तोहफा लेकर आया है।

दरअसल, अमेजन ग्राहकों को अपने सभी प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर कैशबैक ऑफर दे रहा है। इसमें ग्राहक 1 लाख रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं। आपको बता दें कि यह ऑफर 1 जून से शुरू हो चुकी है जो कि 21 जून तक चलेगी।

ये भी पढ़ें-  Xiaomi आज भारत में ला रही है शानदार फीचर्स वाला ऐसा स्मार्टफोन जिसकी कीमत होगी 10,000 रुपये से भी कम

अमेजन की 5वीं सालगिरह के मौके पर, फाउंडर और सीईओ जेफ बेजॉस ने एक लेटर लिखकर वेबसाइट पर शेयर किया। इस लेटर में उन्होंने Amazon को भारत में शॉपिंग के लिए सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली साइट बनाने के लिए लोगों का धन्यवाद दिया। इसके साथ उन्होंने Amazon.in को ‘इंडिया की अपनी दुकान’ बताया। साथ ही कैशबैक स्कीम के ऑफर के बारे में भी जानकारी दी।

क्या है Amazon ऑफर और कैसे उठाएं इसका  लाभ?

* ग्राहक 5 तरीकों से यह कैशबैक पा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को पहले अमेजन की साइट से 1000 रुपये का सामान खरीदना होगा। लेकिन ध्यान रहे कि यह पेमेंट अमेजन पे के जरिए करनी होगी।

* इसका कैशबैक स्कीम का फायदा उन ग्राहकों को भी मिलेगा जो क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग और ईएमआई ऐंड यूपीआई (EMI and UPI) के ज़रिए पेमेंट करेंगे।

* ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए प्रोडक्ट की शिपमेंट हो जाने के 3 दिन के अंदर 250 रुपये का कैशबैक आपके Amazon Pay अकाउंट में भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें-  भारत में लॉन्च हुए HTC Desire 12, Desire 12+ स्मार्टफोन, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशंस

* आपको बता दें कि यह ऑफर सिर्फ डिजिटल पेमेंट मोड पर खरीददारी करने पर ही मिलेगी। यानी कि अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करेंगे, तो ही आपको इस स्कीम का फायदा मिलेगा।

* इस ऑफर से जुड़ी सारी जानकारी Amazon के वेबसाइट पर दी गई है।

टॅग्स :अमेजनऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की