लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट-अमेजन पर शुरू हुई स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी की बिक्री, सिर्फ यही लोग कर सकते हैं ऑनलाइन ऑर्डर

By रजनीश | Updated: May 4, 2020 11:05 IST

भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुछ स्टोर भी खोले जाएंगे। इनमें स्मार्टफोन स्टोर भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनई गाइडलाइन के अनुसार, ई-कॉमर्स साइट पर 4 मई से गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी शुरू होगी। गाइडलाइन के मुताबिक देश के रेड जोन वाले इलाकों में गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी नहीं होगी।

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है। लेकिन इस बार लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही राज्यों और इलाकों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटा गया है। सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, ग्रीन और ऑरेंज जोन में 4 मई से गैर-जरूरी सामानों की बिक्री भी ई-कॉमर्स साइट पर शुरू हो जाएगी। 

इसका मतलब है कि अब लोग 4 मई से स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और फ्रिज खरीद सकेंगे। इसके साथ ही ग्रीन औऱ ऑरेंज जोन में रिटेल स्टोर्स भी खोले जाएंगे।

क्या कहती है नई गाइडलाइननई गाइडलाइन के अनुसार, ई-कॉमर्स साइट पर 4 मई से गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी शुरू होगी। ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले इलाकों में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक ही बिक्री से जुड़े कार्य किए जाएंगे।गाइडलाइन के मुताबिक देश के रेड जोन वाले इलाकों में गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी नहीं होगी। इन क्षेत्रों में लोगों तक केवल जरूरी सामान ही पहुंचाया जाएगा। 

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे शहर रेड जोन में शामिल हैं। इन शहरों के रेड जोन क्षेत्रों में गैर-जरूरी सामान की ऑनलाइन डिलीवरी नहीं की जाएगी। साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों की 60 फीसदी तक बिक्री होने के अनुमान लगाया गया है।

खुलेंगी गैरजरूरी सामानों की दुकानेंभारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुछ स्टोर भी खोले जाएंगे। इनमें स्मार्टफोन स्टोर भी शामिल हैं। ऐसे में लोगों के लिए स्मार्टफोन खरीदना और कई सामान जो गैर जरूरी सामानों में आते हैं उनको खरीदना अब आसान होगा।

टॅग्स :स्मार्टफोनफ्लिपकार्टअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की