लाइव न्यूज़ :

फेस्टिव सीजन धमाका ऑफर: Amazon और Flipkart दे रहे हैं 60,000 रुपये तक का शॉपिंग क्रेडिट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 3, 2018 14:51 IST

Amazon-Flipkart Festive Season Sale Offer: इस सेल में दोनों कंपनियां यूजर्स के लिए लुभावने ऑफर्स लेकर आएंगी जिसमें स्मार्टफोन,  गैजेट्स और कंपड़ों तक पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में एक खास बात और है कि यूजर्स को इंस्टेंट क्रेडिट दिया जाएगा जो कि 60,000 रुपये का है।

Open in App
ठळक मुद्देAmazon Great Indian Festival सेल 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगीThe Big Billion Days को 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच होगीयूजर्स को मिलेगा 60,000 रुपये का इंस्टेंट क्रेडिट

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: फेस्टिव सीजन आते ही सभी ई-कॉमर्स कंपनियां अपने यहां सेल का आयोजन करती है। इसके तहत हाल ही में ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट ने इंडियन फेस्टिव सेल और बिग बिलियन डेज की घोषणा कर दी है। Amazon Great Indian Festival सेल 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं फ्लिपकार्ट के The Big Billion Days को 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा।

यूजर्स को मिलेगा इंस्टेंट क्रेडिट

इस सेल में दोनों कंपनियां यूजर्स के लिए लुभावने ऑफर्स लेकर आएंगी जिसमें स्मार्टफोन,  गैजेट्स और कंपड़ों तक पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में एक खास बात और है कि यूजर्स को इंस्टेंट क्रेडिट दिया जाएगा जो कि 60,000 रुपये का है।

ऐप के जरिए क्रेडिट अमाउंट को कर सकेंगे चेक 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहक अपने मोबाइल ऐप के जरिए क्रेडिट अमाउंट को चेक कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को अपना पैन कार्ड और आधार की जानकारी देनी होगी। इसकी मदद से आप क्रेडिट डिटेल ले सकेंगे। बता दें कि यूजर्स को अमाउंट उनके शॉपिंग हिस्ट्री, पैटर्न और बिल अमाउंट की मदद से मिलेगा जो वो वेबसाइट से पहले खरीद चुके हैं।

दोनों दिग्गज ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon और Flipkart ने हाल ही में अपने वेबसाइट पर इंस्टेंट क्रेडिट को लेकर घोषणा की है। बता दें कि अमेजन ये सर्विस Amazon Pay के जरिए देगा जबकि फ्लिपकार्ट Pay Later की मदद ले रहा है।

यूजर्स 60,000 रुपये तक की कर सकते हैं शॉपिंग

इसमें यूजर्स 60,000 रुपये तक की शॉपिंग कर सकते हैं, जिसे आप आसान किश्तों में पेमेंट कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स चाहें तो Pay Later का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। यानी कि सेल के दौरान की गई खरीदारी का भुगतान आपको तुरंत नहीं करना होगा। आप शॉपिंग बिल का भुगतान अगले महीने तक कर पाएंगे।

टॅग्स :अमेजनफ्लिपकार्टशॉपिंगसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: दिल्ली के इन 5 बाजारों में मिलेगा नवरात्रि का हर सामान, यहाँ मिलती है सबसे सस्ती और सुंदर माता की चुनरी

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की