लाइव न्यूज़ :

Onida के दो Smart TV भारत में लॉन्च, 20 दिसंबर से शुरू होगी बिक्री

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 12, 2019 11:08 IST

Amazon ने भारत में फायर टीवी एडिशन स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है, सबसे पहले Onida Fire TV Edition टीवी की सीरीज को पेश किया है। ओनिडा टीवी सीरीज को 32 इंच और 43 इंच दो साइज में उपलब्ध होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देOnida टीवी सीरीज को 32 इंच और 43 इंच दो साइज में उपलब्ध होंगेओनिडा टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में Amazon Alexa का भी सपोर्ट मिलेगा

भारत में स्ट्रीमिंग सर्विस के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कंपनियां स्मार्ट टीवी बाजार में कदम रख रही हैं। इसी को देखते हुए भारत में Android TV की भी पॉपुलैरिटी काफी तेजी से बढ़ रही है। एंड्रॉयड के सपोर्ट के कारण अब अमेजन के इस प्लैटफॉर्म को इस सेगमेंट का हिस्सा बना दिया गया है।

Amazon ने भारत में फायर टीवी एडिशन स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है, सबसे पहले Onida Fire TV Edition टीवी की सीरीज को पेश किया है। ओनिडा टीवी सीरीज को 32 इंच और 43 इंच दो साइज में उपलब्ध होंगे। ओनिडा फायर टीवी एडिशन की बिक्री अमेजन पर 20 दिसंबर से शुरू होगी।

Onida Fire TV Edition की कीमत

कीमत पर गौर करें तो ओनिडा फायर टीवी के 32 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 43 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। ओनिडा के इन टीवी पर अAmazon Prime वीडियो, Netflix, Hotstar, YouTube जैसे कई ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा। टीवी को इंटरनेट के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं।

ओनिडा का फायर टीवी प्लैटफॉर्म अमेजन फायर टीवी स्टिक की तरह ही है। टीवी के साथ 3 HDMI पोर्ट मिलेंगे। इसके अलावा टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में Amazon Alexa का भी सपोर्ट मिलेगा।

वहीं, टीवी के रिजॉल्यूशन का जिक्र अमेजन पर लिस्टिंग पेज में नहीं किया गया है। उम्मीद है कि 43 इंच वेरिएंट फुल-एचडी रिजॉल्यूशन स्क्रीन से लैस हो सकता है।

टॅग्स :अमेजनस्मार्ट टीवीएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की