लाइव न्यूज़ :

अमेजन के Fab Phone Fest सेल का हुआ आगाज, 40 पर्सेंट छूट के साथ खरीदें ब्रैंडेड स्मार्टफोन्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 26, 2019 13:00 IST

Fab Phone Fest सेल में OnePlus, Xiaomi, Samsung, Vivo, Huawei, Realme जैसे ब्रैंडेड फोन्स इस सेल में किफायती कीमतों पर खरीदे जा सकेंगे। सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर 40 पर्सेंट तक की छूट दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेजन सेल में मोबाइल एसेसरीज पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगेVivo U20 को पहली बार सेल में 28 नवंबर को उपलब्ध कराया जाएगा

ई-कॉमर्स साइट कंपनी Amazon पर एक बार फिर स्मार्टफोन की सेल का आयोजन किया गया है। कंपनी ने Fab Phone Fest नाम से इस सेल को पेश किया है। अमेजन की फैब फोन फेस्ट सेल 26 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगी।

सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर 40 पर्सेंट तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा सेल में फ्लैट डिस्काउंट के अलावा नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी यूजर्स को मिलेगा। साथ ही यूजर्स एक्सचेंज ऑफर में भी फोन और मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान ले सकते हैं।

सेल में OnePlus, Xiaomi, Samsung, Vivo, Huawei, Realme जैसे ब्रैंडेड फोन्स इस सेल में किफायती कीमतों पर खरीदे जा सकेंगे। तो आइए जानते हैं कौन से फोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है...

Redmi Note 8

इस फोन की सेल अमेजन पर कल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। सेल में रेडमी नोट 8 फोन को 9,999 रुपये के शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।

Redmi Note 8 Pro

शाओमी के लेटेस्ट फोन रेडमी नोट 8 प्रो को 27 नवंबर को सेल में बेचा जाएगा। फोन की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है।

Vivo U20

वीवो के यू20 को पहली बार सेल में 28 नवंबर को उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को शुरुआती कीमत 10,990 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है।

Nokia 6.2

नोकिया का यह फोन 13,999 रुपये में सेल में बेचा जाएगा। जबकि फोन की असल कीमत 17,999 रुपये है। फोन की खासियत उसकी बैटरी लाइफ है जो दिन तक बैकअप देती है। साथ ही फोन में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस जैसे फीचर्स के साथ आता है।

OnePlus 7T

फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की वास्तविक कीमत 39,999 रुपये है। इसे 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 7,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy M30s

सैमसंग गैलेक्सी एम30एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि इस फोन की असली कीमत 15,500 रुपये है। इस पर 1,501 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन पर 7,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

इसके अलावा अमेजन सेल में मोबाइल एसेसरीज पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे। इन एसेसरीज में मोबाइल केस, केबल और चार्जर शामिल हैं। वहीं, सेल में कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज वाली EMI की भी सुविधा मिलेगी।

टॅग्स :अमेजनस्मार्टफोनमोबाइलसेलवीवोशाओमीसैमसंग गैलेक्सी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की