लाइव न्यूज़ :

अमेजन ने कर्मचारियों को दिया टिक टॉक डिलीट करने का आदेश, 5 घंटे में ही वापस लेना पड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला

By रजनीश | Updated: July 12, 2020 10:35 IST

भारत-चीन सीमा विवाद के बाद भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप को बैन कर दिया। इसके बाद अमेरिका के विदेश मंत्री ने भारत के इस फैसले की तारीफ की थी। इससे इस बात को बल मिलने लगा कि अमेरिका भी चीनी ऐप को बैन कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देवॉलमार्ट के बाद अमेजन अमेरिका का दूसरी सबसे बड़ी निजी एंप्लॉयर है।टिक टॉक का मालिकाना हक चीनी इंटरनेट कंपनी बाइटडांस के पास है।

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को अपना एक फैसला वापस लेना पड़ा है। अमेजन ने अपने कर्मचारियों को तुरंत टिक टॉक ऐप हटाने के लिए ईमेल किया था। लेकिन अब अपने उसी आदेश को लेकर अमेजन बैकफुट पर आ गया है जिसमें उसने कर्मचारियों को टिक टॉक ऐप हटाने के लिए कहा था। 

5 घंटे में वापस लिया फैसलाईमेल भेजने के पांच घंटे बाद ही अमेजन की तरफ से सफाई दी गई कि मेल गलती से चला गया था। अमेजन ने अपनी सफाई में बताया कि कुछ कर्मचारियों को गलती से ईमेल भेजे गए। टिक टॉक के संबंध में फिलहाल हमारी नीतियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

ऐप हटाने के लिए कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में टिक टॉक ऐप को सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया था। कंपनी का कहना है कि चीनी ऐप सुरक्षा के लिए खतरा है, इसलिए उस फोन पर टिक टॉक इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए जिस पर अमेजन से ईमेल आते हैं। 

अमेरिका के हैं लाखों कर्मचारीहालांकि, विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने टिकटॉक हटाने संबंधी ईमेल को गलती करार दिया है। वॉलमार्ट के बाद अमेजन अमेरिका का दूसरी सबसे बड़ी निजी एंप्लॉयर है। दुनिया भर में अमेजन के 8.40 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। 

भारत ने बैन किए 59 चीनी ऐपअमेजन यदि अपना आदेश वापस नहीं लेती, तो टिकटॉक को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता था। पिछले महीने भारत और चीनी सैनिकों के बीच सीमा झड़प के बाद भारत सरकार ने टिक टॉक समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिका भी लगा सकता है चाइनीज ऐप पर बैनटिक टॉक का मालिकाना हक चीनी इंटरनेट कंपनी बाइटडांस के पास है। भारत में चीनी ऐप बैन होने के बाद अब अमेरिका में भी इन ऐप पर बैन लग सकता है। 

हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीनी ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाए जाने के भारत के फैसले की तारीफ की थी। अब अमेरिका भी टिकटॉक समेत सभी चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगा सकता है। पोम्पिओ ने कहा, अमेरिका टिकटॉक समेत 'चीनी सोशल मीडिया ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर निश्चित रूप से विचार कर रहा है।

टॅग्स :अमेजनटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की