लाइव न्यूज़ :

फेसबुक यूजर्स अब अपनी फोटो सीधे गूगल पर कर सकेंगे ट्रांसफर, ये है आसान तरीका

By रजनीश | Updated: June 5, 2020 15:59 IST

मोबाइल एप निर्माता कंपनियां अपने ग्राहकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ज्यादा सुविधाएं देने और यूजर्स को खुद से जोड़े रखने के लिए समय के साथ कई तरह के अपडेट देती रहती हैं। देखें तो पहले लोग चैटिंग के लिए व्हाट्सएप और वीडियो कॉलिंग के लिए दूसरे एप का इस्तेमाल करते थे लेकिन व्हाट्सएप ने भी वीडियो कॉलिंग का फीचर देना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक के इस नए टूल का इस्तेमाल मोबाइल और डेस्कटॉप वर्जन दोनों ही तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने डाटा ट्रांसफर प्रोजेक्ट के तहत यूजर्स को ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म मुहैया कराने के इरादे से शुरू किया है।

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म फेसबुक ने अपने सभी यूजर्स के लिए एक नए फीचर या कहें नए टूल का ऐलान किया है। फेसबुक इस नए टूल के जरिए ग्लोबली फोटो ट्रांसफर टूल रोल आउट कर रहा है। इसके जरिए फेसबुक यूजर्स अपनी तस्वीरें और विडियो सीधे गूगल फोटोज में मूव कर सकेंगे। 

फेसबुक के इस नए फीचर के जरिए अब फोटोज को ट्रांसफर करना काफी आसान हो जाएगा। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए फेसबुक के सेटिंग ऑप्शन में जाना होगा। वहां पर आप सर्च करें योर फेसबुक इंफॉर्मेशन (Your Facebook Information), अब इसी के भीतर आपको ट्रांसफर अ कॉपी ऑफ योर फोटोज ऑर वीडियोज (Transfer a copy of your photos or videos) का ऑप्शन मिलेगा। 

जब इस ऑप्शन को सेलेक्ट करेंगे तो वेरिफाई करने के लिए यह आपसे पासवर्ड मांगेगा। यहां आपको अपने फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड डाल देना है। इसके बाद आप ड्रॉपडाउन मेन्यू से गूगल फोटोज (Google Photos) का विकल्प चुनें। फोटोज ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको अपने गूगल फोटोज (Google Photos) का पासवर्ड डालकर डालना होगा।Settings>Your Facebook Information>Transfer a copy of your photos or videos>Google Photos

फेसबुक के इस नए टूल का इस्तेमाल मोबाइल और डेस्कटॉप वर्जन दोनों ही तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। फेसबुक ने हाल ही में गूगल फोटोज के साथ समझौता किया है। जिसकी मदद से लोगों को ये नई सुविधा मिल पा रही है। इस फीचर को हाल ही में कनाडा और अमेरिका में फेसबुक यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था।दरअसल कंपनी ने डाटा ट्रांसफर प्रोजेक्ट के तहत यूजर्स को ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म मुहैया कराने के इरादे से शुरू किया गया, जिसकी मदद से यूजर्स अपने डाटा को ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर के बीच ट्रांसफर कर सके। एक तरह से यह प्रोजेक्ट ओपन सोर्स लाइब्रेरी उपलब्ध कराता है।

टॅग्स :फेसबुकगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की