लाइव न्यूज़ :

'घंटी बजने' का टाइम घटाकर Jio ने किया ऐसा खेल, एयरटेल, वोडाफोन ने भी पकड़ी वही राह, यूजर्स पर पड़ा भार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2019 12:22 IST

एयरटेल, वोडाफोन सहित दूसरी टेलीकॉम कंपनियों का आरोप है कि रिलायंस जियो ने IUC चार्ज के चलते कॉल रिंग टाइम में बदलाव किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजियो सिर्फ 4जी नेटवर्क पर ही काम करता है। इसके लिये 4जी हैंडसेट होना अनिवार्य है।एयरटेल और वोडाफोन के पास अभी भी लगभग 60 परसेंट ऐसे यूजर्स हैं जो 2जी नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं।

यदि आपको अचानक से अपने फोन में ज्यादा मिस्ड कॉल देखने को मिलने लगी है तो ये मत सोचिए कि आपके फोन की वॉल्यूम कम थी या फिर आपने फोन रिसीव करने में देरी कर दी। दरअसल इसके पीछे टेलीकॉम कंपनियों जियो, एयरटेल, वोडाफोन का एक फैसला है। बाकी कंपनियों ने अपने इस फैसले के लिये रिलायंस जियो को जिम्मेदार ठहराया है। इस कदम की शुरुआत रिलायंस जियो ने की और अब बाकी कंपनियां भी इसी रास्ते पर हैं..

जब आप किसी को कॉल करते हैं तो फोन रिसीव होने से पहले तक आपको बेल जाने की आवाज जितनी देर तक सुनाई देती है इसे कहते हैं रिंग टाइम। पहले यह रिंग टाइम 45 सेकंड था। मतलब जब आप किसी को कॉल करते थे तो अधिकतम 45 सेकंड तक घंटी जाती थी। रिलायंस जियो ने काफी समय पहले से ही इसे घटाकर 20 सेकंड कर दिया था। इस वजह से 20 सेकंड के भीतर फोन न रिसीव करने पर मिस्ड कॉल हो जाती थी।

ऐसा करने के पीछे बड़ी वजह IUC चार्ज है। यह एक ऐसा चार्ज है जिसे ट्राई के जरिये एक कंपनी दूसरी कंपनी को देती है। यह चार्ज वह कंपनी देती है जिसके नंबर से आउटगोइंग कॉल की जाती है और पैसा उस कंपनी को मिलता है जिस नंबर पर कॉल किया गया है। ट्राई के एक आंकड़े के मुताबिक एयरटेल पर दूसरे नेटवर्क से आने वाले कॉल्स की संख्या 54.70 परसेंट है जबकि एयरटेल नेटवर्क से आउटगोइंग फोन कॉल्स 45.30 परसेंट है। जबकि जियो नंबरों पर इनकमिंग कॉल 35.75 परसेंट है और आउटगोइंग काल्स 64.25 परसेंट है। वोडाफोन आइडिया पर इनकमिंग कॉल 59.30 परसेंट है और आउटगोइंग कॉल 40.70 परसेंट है।

इन आंकड़ों को देखें तो जियो नंबर से आउटगोइंग कॉल सबसे ज्यादा हैं ऐसे में जियो को बाकी दूसरी कंपनियों को IUC चार्ज के तौर पर ज्यादा रुपये देना पड़ रहा है। बाकी कंपनियों एयरटेल, वोडाफोन का आरोप है कि जियो रिंग टाइम घटा कर इस स्थित को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहा है। अब इसके पीछे का खेल यह है कि जब रिंग टाइम कम हो जाएगा तो जिसे आप फोन कर रहे हैं अगर सामने वाला शख्स फोन रिसीव करने में थोड़ी भी देरी करता है तब तक फोन कट जाएगा और वह मिस्ड कॉल हो जाएगी। अब जिसके पास फोन गया है वह बैक कॉल करेगा। अब जब सामने वाला यूजर (जियो के अलावा नेटवर्क यूजर) बैक कॉल करेगा तो IUC चार्ज के तौर पर जियो को पैसे मिलेंगे।

इसके पीछे की गणित यह है कि जियो सिर्फ 4जी नेटवर्क पर ही काम करता है। यदि आपके पास 4जी हैंडसेट नहीं है तो जियो की सिम नहीं यूज कर सकते लेकिन एयरटेल और वोडाफोन के पास अभी भी लगभग 60 परसेंट ऐसे यूजर्स हैं जो 2जी नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। कई ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां जियो का नेटवर्क नहीं है तो वहां भी लोग वोडाफोन और एयरटेल यूज करते हैं।

ऐसे में IUC चार्ज को लेकर टेलीकॉम कंपनियों के बीच जंग एक बार फिर छिड गयी है जिसके चलते घाटा यूजर्स को हो रहा है। लेकिन टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के चेयरमैन आरएस शर्मा ने कहा कि कॉल रिंग टाइम की समस्या को जल्द सुलझ जाएगी। 

टॅग्स :जियोएयरटेलवोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की