लाइव न्यूज़ :

Jio के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा Airtel का यह प्लान, अब मिलेगा 56 GB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 11, 2018 10:57 IST

Airtel ने Jio से मुकाबले के लिए 149 रुपये वाले प्लान में खास बदलाव किया है। कंपनी का यह प्लान जियो के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर को हर दिन 2 जीबी डेटा की सुविधा देगाइसकी वैलिडिटी पहले की ही तरह 28 दिन की होगी

नई दिल्ली, 11 जून:  देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी Airtel ने दूसरी टेलिकॉम कंपनियों को मात देने के लिए नया प्लान जारी किया है। एयरटेल ने Jio से मुकाबले के लिए 149 रुपये वाले प्लान में खास बदलाव किया है। कंपनी का यह प्लान जियो के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा। एयरटेल ने अपने 149 रुपये वाले प्लान में बदलाव करते हुए अब यूजर को हर दिन 2 जीबी डेटा की सुविधा देगा। हालांकि, इसकी वैलिडिटी पहले की ही तरह 28 दिन की होगी।

ये भी पढ़ें- अगर Facebook रिजेक्ट न करता तो कभी नहीं बनता Whatsapp, जानिए रोचक हिस्ट्री

बता दें कि इससे पहले इस प्लान में यूजर को रोज 1 जीबी डेटा का लाभ मिलता था। वहीं, अब नए ऑफर के तहत यूजर को अब 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 56 जीबी डेटा मिलेगा। यानी कि इसकी कीमत 2.68 रुपये प्रति जीबी होगी। इसके अलावा, Airtel के 149 रुपये के पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस रोज मिलेंगे।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट की मानें तो Airtel का यह पैक फिलहाल चुनिंदा सर्किलों में ही उपलब्ध कराया गया है। एयरटेल यूजर्स इस प्लान को माय एयरटेल ऐप और एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इसे सभी सर्किलों में उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Motorola One Power एक बार फिर चर्चा में, लीक हुए स्पेसिफिकेशन

Jio का 149 रुपये वाला प्लान

Airtel के इस प्लान की सीधी भिड़ंत Jio के 149 रुपये वाले प्लान से है। जियो के 149 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही Reliance Jio पर वॉयस कॉलिंग फ्री है। जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ हर दिन इस्तेमाल के लिए 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं।

टॅग्स :जिओएयरटेलटैरिफ प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की