लाइव न्यूज़ :

Google पर लगा डाटा चोरी का आरोप, यूजर्स के इन जानकारियों को रखता था सेव

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 17, 2018 14:47 IST

गूगल हर महीने अपने यूजर्स के 1 जीबी के करीब डेटा इकट्ठा कर रहा है। कंपनी इस डेटा को विज्ञापनदाताओं के पास पहुंचा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 मई: फेसबुक द्वारा यूजर्स के डाटा लीक का मामला शांत ही हुआ था कि इसी बीच गूगल की ओर से एंड्रॉयड यूजर्स के डाटा लीक का मामला सामने आ गया। दरअसल, गूगल पर एंड्रॉयड यूजर्स के डाटा चोरी करने का आरोप लगा है। खबरों के मुताबिक, गूगल ने आस्ट्रेलिया के 10 मिलियन यूजर्स के डेटा को चोरी किया है। साथ ही उनकी गतिविधियों को ट्रैक किया है।

सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि गूगल हर महीने अपने यूजर्स के 1 जीबी के करीब डेटा इकट्ठा कर रहा है। कंपनी इस डेटा को विज्ञापनदाताओं के पास पहुंचा रहा है। इस डेटा की मदद से विज्ञापनदाता यूजर्स के मोबाइल में कई तरह की विज्ञापन को दिखा रहे हैं। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग ने इस रिपोर्ट की जांच करने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें: OnePlus 6 आज भारत में देगा दस्तक, यहां देखें Live इवेंट

ओरेकल ने गूगल पर आरोप लगाया है कि यूजर्स द्वारा फोन में सिम कार्ड न लगाने और लोकेशन ऑफ करने के बावजूद भी कंपनी यूजर्स को ट्रैक करती रहती है। ओरेकल का कहना है कि गूगल एंड्रॉयड फोन के आईपी एड्रेस, मोबाइल टावर और वाई-फाई कनेक्शन के जरिए भी यूजर्स की गतिविधियों पर नजर रखता है। कंपनी ने अपने एक प्रेजेंटेशन में बताया कि गूगल एंड्रॉयड डिवाइस के बैरोमीटर की मदद से हवा के दवाब के जरिए यूजर्स की लोकेशन को ट्रैक करता है।

इसे भी पढ़ें: OnePlus 6 स्मार्टफोन लॉन्च, iPhone X के नॉच और 8 जीबी रैम से होगा लैस

वहीं, गूगल ने इस आरोप पर बयान दिया कि इसके लिए कंपनी यूजर्स से परमिशन लेती है। कंपनी ने कहा कि उसकी अपनी प्राइवेसी पॉलिसी है। गूगल के मुताबिक वह अपने एंड्रॉयड यूजर्स की जिन जानकारियों को इकट्ठा करता है उनमें व्यक्तिगत जानकारी, डिवाइस की जानकारी, लॉग जानकारी और स्थान की जानकारी शामिल होती है।

टॅग्स :गूगलकैम्ब्रिज एनालिटिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए