लाइव न्यूज़ :

बीएसएनएल, एमटीएनएल ‘सामरिक संपत्ति, दोनों को लाभ में लाएंगे : प्रसाद

By भाषा | Updated: December 4, 2019 15:34 IST

Open in App
ठळक मुद्दे92000 हजार से अधिक कर्मचारियों ने वीआरएस लिया हैबीएसएनएल में लागत का बड़ा हिस्सा कर्मचारियों के वेतन पर होता है

संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि बीएसएनएल और एमटीएनएल इस सरकार के लिए ‘सामरिक संपत्ति’ हैं और इन दोनों को लाभ में लाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान सदाशिव लोखंडे, राजीव रंजन सिंह, असदुद्दीन ओवैसी और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह टिप्पणी की। प्रसाद ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए एक पीएसयू का होना जरूरी है।

सरकार की सोच साफ है कि बीएसएनएल और एमटीएनएल ‘सामरिक संपत्ति’ हैं और इनको बरकरार रखा जाएगा तथा उन्हें मुनाफे में लाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल में लागत का बड़ा हिस्सा कर्मचारियों के वेतन पर होता है। ऐसे में हमने बहुत आकर्षक वीआरएस योजना शुरू की।

92000 हजार से अधिक कर्मचारियों ने वीआरएस लिया है। राजीव रंजन सिंह के बीएसएनएल और एमटीएनएल के नेटवर्क सही से काम नहीं करने से जुड़े सवाल पर प्रसाद ने कहा कि हमने कमियों को अस्वीकार नहीं किया है तथा उन्हें दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं आने पर प्रभावित इलाकों में बीएसएनएल ही मुफ्त सेवा मुहैया कराती है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में प्रसाद ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मोबाइल टावर का स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं होता है। फिर भी तय मानकों के आधार पर टावर लगाने का काम होता है। मानकों का उल्लंघन करने पर संबंधित कंपनियों पर 20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है तथा करीब 13 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादबीएसएनएलएमटीएनएलटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की