लाइव न्यूज़ :

6 साल के बच्चे ने यूट्यूब से कमाए 75 करोड़ रुपये, अब Walmart के साथ की ये डील

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 8, 2018 11:41 IST

यूट्यूब पर वीडियो बना कर पैसे कमाने के बारे में आपने सुना ही होगा, लेकिन हम आज आपको एक ऐसे बच्चे की कहानी बताने जा रहे है जिसने महज 6 साल की छोटी उम्र में यूट्यूब से करोड़ों रुपये कमाता है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 अगस्त: यूट्यूब पर वीडियो बना कर पैसे कमाने के बारे में आपने सुना ही होगा, लेकिन हम आज आपको एक ऐसे बच्चे की कहानी बताने जा रहे है जिसने महज 6 साल की छोटी उम्र में यूट्यूब से करोड़ों रुपये कमाता है।

यूट्यूब पर एक बहुत ही मशहूर चैनल है जिसका नाम है Ryan Toys Review इस चैनल पर एक 6 साल का बच्चा खिलौनों का रिव्यू कर करोड़ों रुपये कमाता है। अब इसको लेकर एक नई बात सामने आई है कि Walmart ने इस बच्चे के साथ एक डील साइन की है। डील के अनुसार अब Walmmart कुल 2500 स्टोर्स में इस बच्चे के नाम पर खिलौना बेचेगा। 

Walmart ने  नए ब्रांड का नाम भी इसी बच्चे के नाम पर रखा है। बता  दें कि ब्रांड का नाम रायन वर्ल्ड रखा गया है। अमूमन जिस उम्र में बच्चों को पता भी नहीं होता है कि वो क्या कर रहे हैं उस उम्र में रायन यूट्यूब पर एक स्टार बन गया है और साथ ही करोड़ो रुपये भी कमा रहा है। साल 2017 में रायन ने यूट्यूब से 75 करोड़ रुपये कमाए थे। फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाले वाले यूट्यूबर में रायन को 8वें नंबर पर रखा गया था।

रायन के पूरे नाम की बात करें तो इसकी जानकारी किसी को नहीं है। कम उम्र की वजह से उनके माता पिता ने रायन का सरनेम और राष्ट्रियता का खुलासा नहीं किया है।

रायन की पहली वीडियो साल 2015 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो में रायन को मिट्टी के खिलौने से खेलते देखा जा सकता है। रायन के इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया था। जब इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था तब रायन की उम्र महज 3 साल थी। बढ़ते डिजीटल मार्केट की वजह से अमेरिका में खिलौने के बाजार पर खासा असर पड़ा है। ऐसे में Walmart रायन का सहारा लेकर मंदे होते खिलौने के बाजार को आगे बढ़ाना चाह रही है।

टॅग्स :यू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल