लाइव न्यूज़ :

इन 5 तरीकों को आजमा कर अपने स्मार्टफोन को पानी से लेकर टूटने तक बचाएं

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 19, 2018 07:29 IST

हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने फोन के डेटा से लेकर हार्डवेयर तक को सुरक्षित रख सकते हैं।

Open in App

मौजूदा समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक खास हिस्सा बन चुका है। स्मार्टफोन हमारी जिंदगीं को जितना आसान बनाता है उतना ही मुश्किलें भी पैदा कर सकता है। फोन के जरिए कभी आपका जरूरी डेटा लीक हो सकता है या फिर कोई हैकर उसे हैक कर सकता है। आपके फोन को हैकर से सिर्फ आप ही बचा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखनी होंगी।

हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने फोन के डेटा से लेकर हार्डवेयर तक को सुरक्षित रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं...

हैकिंग

अपने फोन को हैक होने या डेटा चोरी होने से बचाने के लिए समय-समय पर अपने फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करते रहें। फोन का और किसी ऑनलाइन अकाउंट का पासवर्ड ऐसा रखे जो कॉमन न हो। पासवर्ड में हमेशा नंबर, अक्षरों और सिंबल का इस्तेमाल करें। अकाउंट का पासवर्ड लंबा और मजबूत रखें। इसके अलावा पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क से अपने बैंकिंग अकाउंट को न खोलें। इसके साथ फोन में एंटी वायरस जरूर डाउनलोड करें।

इसे भी पढ़ें: Laptop की बैटरी लाइफ से हैं परेशान, तो आज़माएं ये 5 तरीके

स्क्रीन प्रोटेक्शन

फोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा स्क्रीन गार्ड का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे कि बाजार में दो तरह के स्क्रीन गार्ड पाए जाते हैं। प्लास्टिक का स्क्रीन गार्ड आपके फोन के स्क्रीन को सुरक्षित रखने में सक्षम नहीं होता सिर्फ स्क्रैच से ही बचा सकता है। जबकि टेम्पर्ड गार्ड फोन के गिरने के बाद भी आपके फोन की स्क्रीन को टूटने से बचाता है।

धूप से सुरक्षा

फोन को हमेशा धूप या सूरज की किरणों से दूर रखें। किरणों के सामने रखने से आपके फोन की स्क्रीन पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा, आपका फोन ओवर हीट हो सकता है। बता दें कि ओवरहीटिंग मोबाइल के सेंसर और बॉडी को कमजोर करता है, जिससे ये थोड़ा सा टक्कर लगने पर टूट या मुड़ सकता है। इसे पॉकेट या फिर बैग में डाल लें।

डेटा सुरक्षा

अक्सर यूजर्स फोन के डेटा लॉस की शिकायत करते हैं। ऐसे में अच्छा होगा कि आप अपने फोन के जरूरी डेटा का पहले से ही बैकअप बना लें। आप अपने डेटा को हार्ड ड्राइव, क्लाउड सर्वर या फिर ड्रॉप बॉक्स में सेव कर सकते हैं। इससे आप किसी भी सिस्टम पर अपने जरूरी डेटा को एक्सेस कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Whatsapp पर नहीं दिखाना चाहते हैं रियल Last Seen, इस ट्रिक से गर्लफ्रेंड को नहीं लगेगी भनक

वॉटर प्रोटेक्शन

मौजूदा समय में अधिकांश स्मार्टफोन्स वॉटर और डस्ट रजिस्टेंट फीचर्स के साथ आते हैं। ऐसे में अगर आपका स्मार्टफोन वॉटर रेजिस्टेंट नहीं है तो कई एक्सेसरीज के जरिए अपने फोन को पानी से बचा सकते हैं। इन एक्सेसरीज में वॉटरप्रुफ फोन केस, वॉटरप्रुफ सेल फोन बैग या वॉटर पाउच का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इन एक्सेसरीज का रेगुलर इस्तेमाल करना मुमकिन नहीं है, लेकिन इन एक्सेसरीज को आप पानी वाली जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

टॅग्स :स्मार्टफोनसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की