लाइव न्यूज़ :

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये शास्त्रीय उपाय

By गुलनीत कौर | Updated: January 6, 2018 18:48 IST

इस खास मंत्र के जाप से प्रतिदिन सूर्य देव को प्रसन्न करें।

Open in App

हिन्दू धर्म की मान्यतानुसार रविवार का दिन भगवान 'आदित्य' यानी सूर्य देव को समर्पित होता है। इसदिन भक्त सूर्य देव को प्रसन्न करने के प्रयास करते हैं। वैदिक काल से ही सूर्य उपासना का हिन्दू परिवारों में महत्त्व पाया गया है। परिणाम स्वरूप आपको आज भी हिन्दू परिवारों में प्रतिदिन सुबह लोग सूर्य को अर्घ्य देते हुए दिखाई दे जाएंगे। 

शास्त्रों में भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के कई उपाय दर्ज है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य सौर मण्डल का मुख्य एवं सबसे विशाल ग्रह है। जिस जातक की कुण्डली में सूर्य उच्च भाव, शुभ लग्न एवं नक्षत्रों के साथ विराजित हों और राशि अनुसार भी शुभ हों, ऐसे जातक को संसार में यश, धन, सुख-समृद्धि हासिल होती है। 

लेकिन दूसरी ओर कुंडली में सूर्य देव का अशुभ होना समाज में अपमान और धन का अभाव दिलाता है। इन संकटों से मुक्ति पाने के लिए सूर्य देव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय शास्त्रों में उल्लिखित हैं, आइए जानते हैं 5 प्रचलित उपाय:

1. प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय सूर्य बीज मंत्र का जाप करें - "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रों सूर्याय नम:"

2. रविवार के दिन सूर्य देव का ध्यान करते हुए व्रत करें। संभव हो तो ऐसा हर रविवार करें। 

3. प्रतिदिन एवं खासतौर से रविवार के दें भगवान विष्णु की पूजा करें एवं उन्हें प्रसन्न करने के उपाय करें।  

4. रविवार के दिन गाय को रोटी खिलाएं। ध्यान रहे यह घर की बची हुई रोटी ना हो। इस विशेष दान के लिए अलग से रोटी बनाएं। 

5. घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान करें। 

टॅग्स :पूजा पाठहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर