लाइव न्यूज़ :

Vat Savitri Vrat 2020: वट सावित्री व्रत में महिलाएं क्यों करती हैं बरगद के पेड़ की पूजा? बेहद खास है वजह-पढ़िए यहां

By मेघना वर्मा | Published: May 18, 2020 11:12 AM

मान्यता है कि वट सावित्री के दिन उपवास और पूजा करने वाली महिलाओं के पति पर आयी संकट टल जाती है और उनकी आयु लंबी होती है।

Open in App
ठळक मुद्देवट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।वट सावित्री व्रत वाले दिन सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने का भी विधान है। 

इस साल 22 मई को वट सावित्री व्रत मनाया जाएगा। ये व्रत स्त्रियों के लिए खास बताया जाता है। मान्यता है कि इस दिन उपवास और पूजा करने वाली महिलाओं के पति पर आयी संकट टल जाती है और उनकी आयु लंबी होती है। सिर्फ यही नहीं आपकी शादी-शुदा जिंदगी में भी कोई परेशानी चल रही हो तो वो भी सही हो जाती है। 

वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से भी वापिस ले आई थी। वट सावित्री व्रत वाले दिन सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने का भी विधान है। 

क्यों पूजा जाता है बरगद का पेड़

हिन्दू शास्त्र में बरगद के पेड़ को महत्वपूर्ण बताया जाता है। मान्यता है कि बरगद के पेड़ में त्रिदेवों यानी ब्रह्मा,विष्णु और महेश का वास होता है। वट सावित्री व्रत के दिन विवाहित महिलाएं वट वृक्ष पर जल चढ़ाकर उसमें कुमकुम और अक्षत लगाती हैं। पेड़ में रोली लपेटी जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे ही अपने मृत पति सत्यवान को जीवित किया था। इसलिए इस व्रत का नाम वट सावित्री पड़ा और इसलिए इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। 

वट सावित्री व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त

वट सावित्री व्रत - 22 मई 2020 अमावस्‍या तिथि प्रारंभ: 21 मई 2020 को शाम 09 बजकर 35 मिनट से अमावस्‍या तिथि समाप्‍त: 22 मई 2020 को रात 11 बजकर 08 मिनट तक 

वट सावित्री व्रत पूजा-विधि

1. वट सावित्री व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।2. अब व्रत का संकल्प लें।3. 24 बरगद फल, और 24 पूरियां अपने आंचल में रखकर वट वृक्ष के लिए जाएं। 

4. 12 पूरियां और 12 बरगद फल वट वृक्ष पर चढ़ा दें। 5. इसके बाद एक लोटा जल चढ़ाएं।6. वृक्ष पर हल्दी, रोली और अक्षत लगाएं।7. फल-मिठाई अर्पित करें। 7. धूप-दीप दान करें।7. कच्चे सूत को लपेटते हुए 12 बार परिक्रमा करें।8. हर परिक्रमा के बाद भीगा चना चढ़ाते जाएं।

9. अब व्रत कथा पढ़ें।10. अब 12 कच्चे धागे वाली माला वृक्ष पर चढ़ाएं और दूसरी खुद पहन लें।11. 6 बार इस माला को वृक्ष से बदलें।12. बाद में 11 चने और वट वृक्ष की लाल रंग की कली को पानी से निगलकर अपना व्रत खोलें।

टॅग्स :वट पूर्णिमावट सावित्री व्रत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन व्रत करती हैं

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2023: इस साल किस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

पूजा पाठVat Purnima Vrat 2022: वट पूर्णिमा व्रत कल, सौभाग्य प्राप्ति के लिए इन नियमों का जरूर करें पालन

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2022: 30 मई को है वट सावित्री व्रत, पति की लम्बी उम्र के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2022: वट सावित्री व्रत पर बन रहा है विशेष संयोग, इस शुभ मुहूर्त में मिलेगा व्रत लाभ, जानें व्रत विधि और महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRamadan 2024: रमजान मुबारक! मुंबई समेत भारत के अन्य हिस्सों में दिखा चांद,आज रात से शुरू तरावीह

पूजा पाठHolashtak 2024: होली से पहले लगने जा रहा है होलाष्टक और खरमास, शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 11 March 2024: आज मिथुन राशि के जातक अपने खर्चों पर लगाएं लगाम, जानें क्या कहता है आपका भविष्य

पूजा पाठShiv Rudrashtakam Stotram: प्रत्येक सोमवार करें शिव रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ, भोलेनाथ खोल देते हैं धन, समृद्धि के द्वार, शत्रुओं की होगी पराजय

पूजा पाठआज का पंचांग 11 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय