Vat Savitri Vrat 2022: 30 मई को है वट सावित्री व्रत, पति की लम्बी उम्र के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: May 29, 2022 03:16 PM2022-05-29T15:16:08+5:302022-05-29T15:17:04+5:30

Next

इस साल वट सावित्री का व्रत सोमवार, 30 मई 2022 पड़ रहा है। इस दिन भी महिलाएं वट सावित्री का व्रत करेंगी।

वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ के नीचे पूजा करती हैं।

मान्यता है कि इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से भी वापिस ले आई थी। इसलिए वट सावित्री व्रत वाले दिन सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने का विधान है।

वट सावित्री व्रत रखने वाली महिलाएं स्नान करने के बाद वट वृक्ष के नीचे सावित्री और सत्यवान की मूर्ति रख कर विधि विधान से पूजा करें।

इसके बाद मूर्ति और वृक्ष पर जल अर्पित करें। इसके बाद सभी पूजन सामग्री अर्पित करें।

लाल कलावा को वृक्ष में सात बार परिक्रमा करते हुए बांध दें।

अमावस्या तिथि का प्रारम्भ - मई 29, 2022 को 02:54PM को है, अमावस्या तिथि समाप्त - मई 30, 2022 को 04:59PM को है