लाइव न्यूज़ :

आपको भी अगर आते हैं डरावने सपने तो जरूर कर लें ये दस आसान काम, मिल जाएगा छुटकारा

By विनीत कुमार | Published: February 14, 2020 7:01 AM

हम कई बार ऐसे सपने देखते हैं जिससे हमारी चिंता और बढ़ जाती है। कई बार सपने डरावने होते हैं तो कई बार कोई अशुभ होने का अंदेशा देते हैं। ऐसे में आपको भी डरावने सपने आते हैं तो इस तरीकों को जरूर अपना लें।

Open in App
ठळक मुद्देडरावने सपने कई लोगों की समस्या है, वे अक्सर ऐसे सपने देखते हैंकुछ तरीकों को अपना कर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, जानिए कैसे

सपनों की दुनिया अनोखी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तो कई सपनों का तो बहुत महत्व होता है और वे जीवन को लेकर कई बातों का संकेत भी देते हैं। कई बार सपनों का मतलब शुभ तो कई बार ये अशुभ भी होता है। खासकर डरावने सपनों को लेकर कई तरह की बातें प्रचलित हैं। ऐसे में अगर आपको भी आए दिन डरावने सपने सताते हैं तो आप इन तरीकों से छुटकारा पा सकते हैं...

1. रोज बुरा सपना आए तो सुबह बिना किसी से कुछ बोले तुलसी के पौधे से अपना पूरा स्वप्न कह डालें।ऐसा करने से स्वपन का कोई दुष्परिणाम नहीं होगा। 

2. सुबह हनुमान जी की पूजा करें। घर में सुंदरकांड का पाठ करें और रोजाना हनुमान चालीसा का भी पाठ करें। 

3. रात में अगर आपने डरावने सपने देखे हैं और इससे आंख खुल जाए तो उसी समय भगवान शिव का स्मरण करें। ऊं नम: शिवाय का कुछ देर जाप कर लें। 

4. अगर लगातार बुरे सपने आए या सपने देख कर डर लगे तो रोज सुबह शिवमंदिर में जल अर्पित करें।

5. डरावने स्वपन परेशान करते हैं तो सिरहाने पर रात में सोने से पहले एक चाकू रख लें। अगर चाकू न हो तो कोई भी नुकीली चीज रखकर सो सकते हैं। 

6. सोने की पोजिशन भी ध्यान में रखें। घर में रखे देवता की ओर पैर रखकर नहीं सोए। साथ ही अपनी छाती पर हाथ रखकर कभी नहीं सोए। एक पैर को दूसरे पैर पर रखकर सोने से भी बुरे स्वप्न आते हैं।

7. सोने से पहले अच्छी तरह पानी पी लें और प्यास को नहीं मारे। रात में झूठा मुंह रखकर सोने से भी डरावने सपने आते हैं। 

8. घर में नियमित गंगाजल का छिड़काव करें। बच्चों के बिस्तर पर सोने से पहले गंगाजल छिड़क दें।

9. बुरे स्वपन परेशान हैं तो तांबे के बर्तन में पानी भरकर पलंग के नीचे रखें। सुबह उठने के बाद इस पानी को गमले में डाल दें। साथ ही कभी भी बेड के सिरहाने पर जूते या चप्पल नहीं रखे।

10. हमेशा बिस्तर को साफ-सुथरा रखें। सोने से पहले बिस्तर को किसी कपड़े से झाड़ दें। साथ ही अपने पैरों को धोना ना भूलें। 

टॅग्स :सपने
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसपने में दिखे काला सांप तो सावधान, जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य?

भारतहरियाणा: पिता का सपना था चांद पर होता अपना घर, बेटे ने मून पर खरीद डाला 3 एकड़ जमीन, ऐसे दिया सरप्राइज गिफ्ट

पूजा पाठसपनों में छिपा है अच्छे और बुरे वक्त का राज, दुआ कीजिए आज रात आपको दिख जाए ये सपना

पूजा पाठस्वप्न शास्त्र: आपको भी आते हैं अजीबो-गरीब सपनें! यहां जानिए कौन से होते हैं शुभ-कौन से अशुभ

पूजा पाठसपने में दिख जाए मां तो क्या होता है इसका मतलब, जानिए क्योंकि आपके लिए जरूरी हो सकता है ये संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 19 May 2024: आज एकादशी पर इन पांच राशिवालों के लिए बन रहा है धन योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

पूजा पाठआज का पंचांग 19 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठMohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत कल, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मिटते हैं सारे पाप

पूजा पाठParshuram Dwadashi 2024: क्यों मनाई जाती है परशुराम द्वादशी, क्या है इसका महत्व, जानें इसकी तिथि और समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 18 May 2024: आज आर्थिक फैसले लेते समय बरतें सावधानी, धन खर्च होने की संभावना