लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan: सूर्य ग्रहण का प्रभाव सबरीमाला मंदिर पर भी, आज इतने घंटों के लिए रहेगा गर्भ गृह बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 08:34 IST

Surya Grahan: सबरीमला मंदिर में दो महीने तक चलने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा ‘मंडलम मकरवीलक्कु’ 17 नवंबर को शुरू हुयी थी और इसके लिये श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

Open in App

सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर का गर्भ गृह 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण के चलते चार घंटे के लिये बंद रहेगा। सबरीमाला मंदिर में दो महीने तक चलने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा ‘मंडलम मकरवीलक्कु’ 17 नवंबर को शुरू हुयी थी और इसके लिये श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। 

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने बताया कि गर्भगृह (26 दिसंबर को) सुबह साढ़े सात से पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे के बीच बंद रहेगा। उस दिन सूर्य ग्रहण सुबह आठ बज कर छह मिनट से पूर्वाह्न ग्यारह बज कर 13 मिनट तक रहेगा। मंदिर के कार्यकारी अधिकारी ने एक बयान में कहा कि प्रतिदिन की परंपरागत पूजा और अनुष्ठान के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा। 

इसे सूर्य ग्रहण के पश्चात शुद्धिकरण के बाद दोबारा खोला जाएगा। सबरीमाला ‘तंत्री’ (मुख्य पुरोहित) महेश मोहनारू ने कार्यकारी अधिकारी को बताया कि सूर्य ग्रहण की अवधि के दौरान मंदिर को खुला रखना सही नहीं है। बोर्ड संचालित मलिकाप्पुरम और पंबा मंदिर भी सूर्य ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणसूर्यसबरीमाला मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Gochar Kumbha Rashi 2026: कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से बना चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशिवालों के लिए बढ़ी मुसीबत

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: कल सूर्य का मकर राशि में होगा गोचर, मेष समेत ये 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल