लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2021: चंद्र ग्रहण के बाद अगले माह लगेगा सूर्य ग्रहण, तिथि, समय के साथ जानें सबकुछ

By रुस्तम राणा | Updated: November 20, 2021 11:39 IST

उपछाया चंद्र ग्रहण के बाद अब दिसंबर माह में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण माह की शुरूआत में लगेगा, जो इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, जो उपछाया रूप में लगेगा।

Open in App

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन समाप्त हो गया। इस उपछाया चंद्र ग्रहण के बाद अब दिसंबर माह में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण माह की शुरूआत में लगेगा, जो इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, जो उपछाया रूप में लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगा था। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को एक अशुभ समयावधिक के रूप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रह पीड़ित होकर दुर्बल अवस्था में होता है, जिसके फल शुभ-अशुभ दोनों रूप में हो सकते हैं।  

कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है और साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन 4 दिसंबर 2021, शनिवार के दिन लगेगा। 

ग्रहण का समय क्या रहेगा?

सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो लगभग चार घंटे बाद दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पूरा होगा।

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा, इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

क्या सूतक काल मान्य होगा?

नही, मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन लगने वाले सूर्यग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। आंशिक या उपछाया ग्रहण में सूतक काल प्रभावी नहीं होता है। सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है, जो ग्रहण समाप्ति के साथ खत्म होता है।

किस राशि में लगेगा ग्रहण?

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर वृश्चिक राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और पाप ग्रह केतु विराजमान होंगे। वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। 

सूर्य ग्रहण के दौरान बरतें सावधानियां

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। सूतक काल में खाने-पकाने, पूजा-पाठ से परहेज करना चाहिए। इस दौरान मन में ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। ग्रहण के बाद स्‍नान जरूर करें। पूरे घर में गंगाजल छिड़कर उसे शुद्ध करना चाहिए। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

टॅग्स :सूर्य ग्रहणपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल