लाइव न्यूज़ :

सोमवती अमावस्या 2018: आज है विशेष मौका, धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

By गुलनीत कौर | Updated: April 16, 2018 09:23 IST

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख मास की अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या को बेहद पवित्रा और इच्छाओं को पूर्ण करने वाली माना जाता है।

Open in App

वैशाख मास की अमावस्या को वैशाख अमावस्या या फिर सोमवती अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख वर्ष का दूसरा महीना होता है और इस महीने की अमावस्या का अत्यधिक महत्व है। इस बार 16 अप्रैल को सोमवती अमावस्या है। इसदिन तीर्थ स्थल के दर्शन करने और पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मनुष्य जीवन के समस्त पाप धुल जाते हैं और भविष्य में आने वाली कठिनाइयां भी कम हो जाती हैं। 

यूं तो हर महीने की अमावस्या को हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है। किन्तु वैशाख मास की अमावस्या को अधिक महत्व दिया जाता है। क्योंकि हिन्दू धर्म में वैशाख बेहद पवित्र माह माना जाता है और इस महीने पड़ने वाली अमावस्या को जीवन के दुखों का अंत करने वाला माना गया है। आइए आपको बताते हैं कुछ विशेष शास्त्रीय उपाय जिन्हें सोमवती अमावस्या के दिन करने से लाभ मिलता है।

सफलता पाने के लिए

यदि किसी विशेष कार्य में सफलता चाहते हैं या कोई रुका हुआ काम बनाना चाहते हैं तो वैशाख मास की अमावस्या को दिन में किसी भी समय भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें। इस दूध में काले तिल मिलाकर उन्हें अर्पित करें, मान्यता है कि ऐसा करने से उके हुए कम बनते हैं। 

पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए

कहते हैं कि जिस परिवार पर अपने पितरों का आशीर्वाद होता है उसे किसी भी प्रकार की परेशानी छू भी नहीं पाती है। ऐसा घर फलता-फूलता है। सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर गंगाजल, काले ताल, चीनी, चावल, पुष्प आदि अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: पूर्णिमा पर करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा

विघ्नों से बचने के लिए

जीवन में कष्ट अधिक हों, कोई भी काम बना नहीं रहा हो तो सोमवती अमावस्या के दिन भगवान गणेश को सुपारी अर्पित करें। अमावस्या की रात उबकी मूर्ति के पास दीपक जलाएं और प्रार्थना करें कि वे आपकी जिन्दगी के कष्टों को कम करें। 

धन पाने के लिए

धन की कमी, रुका हुआ धन पाने, धनवां बनने आदि के लिए सोमवती अमावस्या की रात किसी पुराने कुएं में एक चम्मच दूध डालकर ऊपर से एक रुपये का सिक्का भी डाल दें। यह धन प्राप्ति का एक टोटका है जिसे करने से धन योग बनते हैं। ध्यान रहे ऐसा करते हुए आपको कोई देखे नहीं। 

टॅग्स :अमावस्याज्योतिष शास्त्रपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना