लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse 2019: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज, जानिए क्या है सूतक का समय और किन बातों का रखें ध्यान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2019 10:56 IST

भारत में नहीं दिखाई देने वाला यह सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे और 55 मिनट का होगा। ग्रहण 2 जुलाई की रात 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होगा और 3 जुलाई की सुबह 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 2 जुलाई को मध्य रात्रि में लगेगाभारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, ये इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है

Solar Eclipse 2019: इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज 2 जुलाई को लगने जा रहा है। ग्रहण खगोल शास्त्रियों के साथ-साथ ज्योतिष विशेषज्ञों के लिए दिलचस्पी का विषय होता है। साल 2019 का जुलाई महीना इसलिए भी विशेष हो गया है क्योंकि इस महीने में सूर्य ग्रहण के साथ-साथ चंद्र ग्रहण भी 17 जुलाई को लगने जा रहा है।

सूर्य ग्रहण 2019: सूतक का समय

2 जुलाई को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार सूर्य ग्रहण के सूतक का प्रभाव वहीं होता है जहां ग्रहण दिखाई देता है या फिर ग्रहण के दौरान सूर्य की रोशनी वहां आ रही होती है। ऐसे में भारत में इसका प्रभाव नजर नहीं आयेगा क्योंकि 2 जुलाई को जब सूर्य ग्रहण लगेगा तब यहां रात होगी। हालांकि, इसके बावजूद इस समय कुंडली और ग्रहों की स्थिति के कारण कुछ फर्क पड़ सकता है।

यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 5 जनवरी को लगा था जबकि तीसरा सूर्य ग्रहण दिसंबर में लगेगा। बहरहाल, सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड के तट के दिखना शुरू होगा और दक्षिणी प्रशांत, चिली और अर्जेंटीना के कई हिस्सों में नजर आयेगा। इसके अलावा इसे कुछ अन्य दक्षिण अमेरिकी देशों जैसे ब्रजाली, उरुग्वे में भी देखा जा सकेगा  

सूर्य ग्रहण: भारत में ग्रहण शुरू होने का समय

भारत में नहीं दिखाई देने वाला ये सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे और 55 मिनट का होगा। भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण 2 जुलाई की रात 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होगा और 3 जुलाई की सुबह 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

बता दें कि ग्रहण के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने या इसकी शुरुआत करने की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान भोजन या पानी नहीं पीने की सलाह भी दी जाती है। गर्भवती स्त्री, बच्चे या बीमार व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर उसी भोजन को करने की सलाह दी जाती है, जिस पर तुलसी का पता रखा गया हो।

यही नहीं, गर्भवती स्त्रियों को खास ध्यान देने की जरूरत होती है। गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है। उन्हें ग्रहण के दौरान चाकू, ब्लेड, कैंची जैसी काटने वाली चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे बच्चों के विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

ऐसे देखें सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण भारत में भले ही दिखाई नहीं देगा लेकिन इसे आप इंटरनेट के माध्यम से यहां देख सकते हैं। 

गौरतलब है कि 17 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण को भारत में आराम से देखा जा सकेगा। यह बुधवार का दिन होगा। हालांकि, ग्रहण का सूतक एक दिन पहले ही 16 जुलाई (मंगलवार) को ही लग जाएगा। यह ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है। चंद्र ग्रहण का समय 16 जुलाई की मध्यरात्रि 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और करीब 3 घंटे रहेगा।

टॅग्स :सूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

भारतSurya Grahan 2025 WATCH LIVE: आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण सूर्य का कुछ भाग अंधकारमय हुआ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग