लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण खत्म होते ही सबसे पहले करें ये 10 जरूरी काम, खत्म हो जाएंगे सभी बुरे प्रभाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 09:27 IST

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसे लेकर कई मान्यताएं भी हैं। ऐसे में जान लीजिए कि सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें।

Open in App
ठळक मुद्देSolar Eclipse 2019: आज साल का सबसे बड़ा और आखिरी सूर्य ग्रहणसूर्य ग्रहण के दौरान कई कार्यों की मनाही होती है, जानें ग्रहण के बाद सबसे पहले करें कौन से काम

Solar Eclipse: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। ग्रहण के दौरान कई तरह के ऐसे काम हैं जिसे नहीं करने की सलाह दी जाती है। मसलन, ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने-पीने की मनाही होती है। इस दौरान पूजा-पाठ नहीं किया जाता है और मंदिर के कपाट सूतक लगते ही बंद कर दिये जाते हैं। साथ ही गर्भवती स्त्रियों को भी विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। 

मान्यता है कि ग्रहण के दौरान शयन नहीं करना चाहिए और गर्भवती स्त्रियों को भी कुछ भी काटने-छांटने जैसे कार्य नहीं करने चाहिए। 26 दिसंबर, 2019 का सूर्य ग्रहण 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म हो जाएगा। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के ठीक बाद कौन से कार्य सबसे पहले करने चाहिए।

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये 10 काम

1. सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में मंदिर के कपाट सहित पूजा-पाठ वगैरह भी बंद कर दिये जाते हैं। इसलिए सूर्य ग्रहण के बाद सबसे पहले साफ-सफाई जरूरी है।

2. सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहले घरों की साफ-सफाई करें और इस्तेमाल में आ रहे कपड़े वगैरह भी जरूर धो दें।

3. मान्यताओं के अनुसार घर की साफ-सफाई के बाद सभी व्यक्तियों को स्नान करना चाहिए।

4. इसके बाद जरूरी है कि आप अपने घर में पूजा की जगह को भी ठीक से साफ करें। गंगा जल छिड़के। भगवान के वस्त्र भी साफ करें या बदल दें।

5. इसके बाद भगवान की विधिवत पूजा करें, दीप जलाएं और भोग लगाएं। ये इसलिए भी जरूरी है क्योंकि भगवान की पूजा पिछले कई घंटों से नहीं हुई रहती है। 

6. ग्रहण खत्म होने के बाद पवित्र नदियों में स्नान की भी परंपरा है।

7. ग्रहण के बाद मन की शुद्धि और शांति के लिए अन्न और दूसरी वस्तुओं का दान जरूर करें। राहु-केतु की शांति के लिए तिल, तेल, कोयला, काले वस्त्र दान करें।

8. साफ-सफाई, स्नान और पूजा आदि के बाद ही भोजन पकाएं। इससे पहले की रखी सभी चीजों को हटा दें। साथ ही ग्रहण के दौरान रखी उन्हीं खाने-पीने की वस्तुओं का इस्तेमाल करें जिस पर तुलसी पत्ता रखा हो।

9. ग्रहण के बाद गर्भवती स्त्रियों को स्नान करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से गर्भ में पल रहे बच्चे को त्वचा से जुड़ी परेशानी नहीं होती है।

10. ग्रहण के बाज भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से करें और दीपदान करें। इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणसूर्य
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Gochar Kumbha Rashi 2026: कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से बना चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशिवालों के लिए बढ़ी मुसीबत

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: कल सूर्य का मकर राशि में होगा गोचर, मेष समेत ये 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल