लाइव न्यूज़ :

Partial Solar Eclipse 2018: साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण, करें ये 7 उपाय

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 15, 2018 16:35 IST

सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से न देखें। सूर्य ग्रहण को नग्न आँखों से देखने से आपके रेटिना खराब हो सकते हैं।

Open in App

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक भारत में इस साल कुल तीन बार सूर्य ग्रहण लग रहा है। साल (2018) का पहला सूर्य ग्रहण 15 फरवरी को पड़ रहा है जो भारत में आशिंक रूप में होगी। हिंदू धर्म में के मुताबिक सूर्य ग्रहण का बेदह महत्वपूर्ण होता हैं। इस साल लगने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिणी गोलार्द्ध के हिस्सों में दिखेगा। इस साल लगने वाले पहले सूर्य ग्रहण को दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, पेसिफिक और अटार्कटिका की ज्यादातर हिस्सों में दिखेगा। 

सूर्य को नग्न आंखों से कतई न देखें

जैसा कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य भारी मात्रा में ऊर्जा को उत्सर्जित करता है जिसे हमारी नग्न आंखें सहन नहीं कर सकती हैं क्योंकि इस दौरान पराबैंगनी किरणें निकलती हैं। कई शोधों से इस बात की पुष्टि भी हुई है कि नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण देखने से रेटिना खराब हो सकती है।

कब पड़ रहा है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तब पृथ्वी पर पड़ने वाली सूर्य की किरणें अवरुद्ध हो जाती हैं और पृथ्वी के कुछ भागों पर चंद्रमा की परछाईं पड़ने लगती है जिसे हम सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस साल सूर्य ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक 15 फरवरी की रात 12 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा और सुबह चार बजे तक चलेगा। चूंकि भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण रात्रि में होगा इसलिए यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। 

ग्रहण में करें ये उपाय

1. ध्यान, भजन, ईश्वर की आराधना और व्यायाम करें।2. सूर्य से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए।3. ग्रहण समाप्ति के बाद घर की शुद्धिकरण के लिए गंगाजल का छिड़काव करें।4. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान के बाद भगवान की मूर्तियों को स्नान कराएं और पूजा करना चाहिए।5. सूतक काल समाप्त होने के बाद ताजा भोजन करना चाहिए।6. सूतक काल के पहले तैयार भोजन को बर्बाद न करें, बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर भोजन को शुद्ध करें।7. सूर्य ग्रहण के दौरान "ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात् ” का जाप करना चाहिए। 

टॅग्स :पूजा पाठसूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील