लाइव न्यूज़ :

सीता नवमी 2020: माता सीता की थीं 3 बहनें, किसी ने दिया पति का साथ तो कोई 14 वर्षों तक रही पति से दूर

By मेघना वर्मा | Published: May 01, 2020 9:47 AM

माता सीता अपने त्याग और बलिदान के लिए जानी जाती हैं। त्रेता युग में सीता मां का विवाह अयोध्या के राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र भगवान श्री राम से हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसीता माता की बहन मांडवी, दशरथ पुत्र भरत से ब्याही थीं।श्रुतकीर्ति भी राजा जनक के छोटे भाई की बेटी थीं।

मां सीता हमेशा ही अपने त्याग और बलिदान के लिए जानी गईं। राजा जनक की बेटी और मिथिला की राजकुमारी ने अपने जिंदगी में कई कुष्ट झेले मगर कभी अपने कर्तव्यों से मुंह नहीं मोड़ा। आज माता सीता की नवमी मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन मां सीता ने जन्म लिया था। 

माता सीता अपने त्याग और बलिदान के लिए जानी जाती हैं। त्रेता युग में सीता मां का विवाह अयोध्या के राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र भगवान श्री राम से हुआ था। शादी के बाद ही माता सीता को भगवान राम के साथ 14 वर्ष के वनवास के लिए जाना पड़ा था।

मिथिला की देवी राजा जनक की ज्येष्ठ पुत्री सीता के भाी-बहनों का जिक्र भी वाल्मीकि रामायण में मिलता है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार मां सीता की एक बहन हैं उर्मिला। वहीं मांडवी और श्रुतकीर्ति राजा जनक के छोटे भाई कुशध्वज की बेटियां थीं। 

उर्मिला

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, उर्मिला, माता सीता की छोटी बहन थीं। सीता का विवाह जहां राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र राम से हुई थी तो वहीं उर्मिला का ब्याह राम के छोटे भाई लक्ष्मण से मिलता है। रामायण की कथा में उर्मिला और लक्ष्मण का संवाद भी सुनने को मिलता है। 

जिस समय राम और सीता के साथ लक्ष्मण वनवास जाने लगे तो पत्नी उर्मिला भी उनके साथ जाने कि जिद करने लगीं। मगर लक्ष्मण ने उन्हें ये कहकर मना किया कि अयोध्या के राज्य की माताओं को उनकी आवश्यकता है। उर्मिला ने भी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों को निभाया। 

मांडवी

सीता माता की बहन मांडवी, दशरथ पुत्र भरत से ब्याही थीं। मांडवी राजा जनक के छोटे भाई कुशध्वज की बेटी थीं। लोक कथाओं के अनुसार मांडवी साध्वी के रूप में रहती थीं। बताया जाता है कि भरत, अयोध्या में नहीं बल्कि नंदीग्राम में रहते थे। और मांडवी पति के भाई के प्रति समर्पण का पूरा सम्मान करती थीं। 

श्रुतकीर्ति

श्रुतकीर्ति भी राजा जनक के छोटे भाई की बेटी थीं। इनका जन्म भगवान राम के छोटे भाई शत्रुघ्न से हुआ था। हलांकि श्रुतकीर्ती का रामायण में ज्यादा जिक्र नहीं मिलता। मगर बताया जाता है कि शत्रुघ्न और श्रुतकीर्ति के दो पुत्र हुए। जिनके नाम थे शत्रुघति और सुबाहु।

टॅग्स :रामायणसीता देवीभगवान रामपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वब्लॉग: नेपाल में तेज होती हिंदू राष्ट्र की मांग

पूजा पाठTulsi Pujan Diwas 2023: क्रिसमस के दिन ही क्यों मनाया जाता है 'तुलसी पूजन दिवस', जानिए इस दिन की महत्ता

पूजा पाठHanuman Jayanti 2023: आज है हनुमान जयंती; जानें साल में दो बार क्यों मनाया जाता है ये त्योहार, जानें महत्व

पूजा पाठMargashirsha Amavasya 2023: आज है साल की आखिरी अमावस्या, जानें इस दिन का महत्व और सब कुछ

भारतराम मंदिर का गर्भगृह बनकर तैयार, सजने लगी अयोध्या, मंदिर में स्थापित की जाने वाली मूर्ति का चयन भी इसी माह होगा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठMeen Rashifal 2024: नए साल में मीन राशि में शनि की साढ़ेसाती का चलेगा पहला चरण

पूजा पाठKumbh Rashifal 2024: कुंभ राशिवालों को गुरु शनि के योग से नए साल में होगा लाभ ही लाभ

पूजा पाठMakar Rashifal 2024: मकर राशि के लिए नववर्ष रहने वाला है खास, लंबे समय से चली आ रही परेशानियां होंगी समाप्त

पूजा पाठक्या होता है गर्भगृह? जो अयोध्या के राम मंदिर में बनाया गया सबसे बड़ा, जानें यहां

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 30 December: आज मिथुन राशि के लिए वित्तीय लाभ पाने का दिन, पढ़ें सभी राशियों का भविष्यफल