लाइव न्यूज़ :

शनिवार विशेष: शनिदेव की पूजा में इस 1 रंग का ना करें इस्तेमाल, शत्रुता का होता है प्रतीक

By मेघना वर्मा | Updated: May 23, 2020 08:35 IST

शनि देव की कृपा जिसपर बरसी उसकी जिंदगी सफल हो जाती है मगर शनि देव जिनसे रुष्ठ हो जाते हैं उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

Open in App
ठळक मुद्देशनि देव की दृष्टी से बचने के लिए कभी भी शनि देव की आंखों में नहीं देखना चाहिए। पुराणों के अनुसार शनि देव की पूजा पश्चिम दिशा की ओर मुंह कर के करनी चाहिए।

शनिदेव का दिन भगवान शनि का माना जाता है। न्याय के देवता शनि देव की पूजा कर लोग उन्हें प्रसन्न करते हैं। पुराणों के अनुसार न्याय के देवता शनि देव लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि देव की कृपा जिसपर बरसी उसकी जिंदगी सफल हो जाती है मगर शनि देव जिनसे रुष्ठ हो जाते हैं उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

शनि देव के पूजन में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार शनि देव की पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए आपको बताते हैं शनिदेव की पूजा में किन बातों का विशेष ध्यान जरूर रखना चाहिए। 

इस दिशा में करें शनिदेव की पूजा

पुराणों के अनुसार शनि देव की पूजा पश्चिम दिशा की ओर मुंह कर के करनी चाहिए। शनि देव को पश्चिम दिशा का स्वामी माना जाता है। इसलिए शनि देव की पूजा करते समय आपका मुख पश्चिम दिशा की तरफ होना चाहिए। 

ना देखें शनि देव की आंखों में

शनि देव की दृष्टी से बचने के लिए कभी भी शनि देव की आंखों में नहीं देखना चाहिए। मान्यता है जिनपर शनिदेव की दृष्टी पड़ जाए उसकों जिंदगी भर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए शनि देव के पैरों को देखते हुए सदैव उनकी पूजा करनी चाहिए।

चढ़ाएं सरसों का तेल और काला तिल

शनि देव को सरसों का तेल और काला तिल प्रिय होता है। शनिवार के दिन आपको शनि देव का पूजन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप उन्हें काले तिल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीया जलाएं। 

ना करें इस रंग के फूल का इस्तेमाल

शनि देव की पूजा में कभी भी किसी लाल रंग के फूल का इस्तेमाल ना करें। सिर्फ फूल ही नहीं बल्कि उनकी पूजा में किसी भी तरह के लाल रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार लाल रंग, मंगल का प्रतीक है। वहीं मंगल और शनि एक दूसरे के शत्रु माने जाते हैं। इसलिए शनि पूजन में कभी लाल रंग का इस्तेमाल ना करें। 

टॅग्स :शनि देवपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल