लाइव न्यूज़ :

September 2024 Vrat & Festival List: सितंबर माह में गणेश चतुर्थी, श्राद्ध पक्ष और अनंत चतुर्दशी जैसे बड़े चतुर्दर्शी, देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: August 23, 2024 14:29 IST

September 2024 Vrat Tyohar List: इस महीने गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन) और श्राद्ध पक्ष व्रत-त्योहार आएंगे। माह की शुरूआत ही पर्यूषण पर्वारम्भ के साथ होगी और अंत आश्विन माह कृष्ण पक्ष की मासिक शिवरात्रि के साथ होगा।

Open in App

September 2024 Vrat Tyohar List: सितंबर माह की शुरूआत होने जा रही है। हिन्दू व्रत-त्योहारों की दृष्टि से यह महीना खास रहने वाला है। इस महीने अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन) और श्राद्ध पक्ष व्रत-त्योहार आएंगे। इस माह की शुरूआत ही पर्यूषण पर्वारम्भ के साथ होगी और अंत आश्विन माह कृष्ण पक्ष की मासिक शिवरात्रि के साथ होगा। 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, जिसे पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 

वहीं 14 सितंबर को परिवर्तनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। एकादशी व्रत भगवान विष्णु जी के लिए रखा जाता है। भादौ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तनी एकादशी कहते हैं। इसके बाद 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का व्रत रखा जाएगा। यह दिन गणेश उत्सव आखिरी दिन माना जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन का विधान है। गणेश जी की प्रतिमा को जल में प्रवाह किया जाता है। इस महीने भाद्रपद पूर्णिमा (17 सितंबर) के दिन आंशिक चंद्रग्रहण भी रहने वाला है। 

गणेश विसर्जन के अगले भादो पूर्णिमा है और इसी तिथि से पितरों को समर्पित श्राद्ध पक्ष भी प्रारंभ हो जाएंगे। एक पक्ष चलने वाले श्राद्धों में श्राद्ध कर्म किए जाते हैं, इस पर्व का समापन आश्विन अमावस्या के होगा। शास्त्रों में पितृ ऋण चुकाने के लिए पितरों के निमित्त श्राद्ध पर्व मनाने की परंपरा है। 

28 सितंबर को इंदिरा एकादशी व्रत किया रखा जाएगा। मान्यता है कि जो कोई भक्त आश्विन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन इंदिरा एकादशी का व्रत करता है वह समस्त प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है। 

September Vrat Tyohar List 2024: सितंबर माह के व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट

पर्यूषण पर्वारम्भ - सितम्बर 1, 2024, रविवारमासिक शिवरात्रि - सितम्बर 1, 2024, रविवारसोमवती अमावस्या - सितम्बर 2, 2024, सोमवारपोला - सितम्बर 2, 2024, सोमवारवृषभोत्सव - सितम्बर 2, 2024, सोमवारअन्वाधान - सितम्बर 2, 2024, सोमवारइष्टि - सितम्बर 3, 2024, मंगलवारअगस्त्य अर्घ्य - सितम्बर 4, 2024, बुधवारसामवेद उपाकर्म - सितम्बर 5, 2024, बृहस्पतिवारशिक्षक दिवस - सितम्बर 5, 2024, बृहस्पतिवारवराह जयन्ती - सितम्बर 6, 2024, शुक्रवारहरतालिका तीज - सितम्बर 6, 2024, शुक्रवारगौरी हब्बा - सितम्बर 6, 2024, शुक्रवाररूद्र सावर्णि मन्वादि- सितम्बर 6, 2024, शुक्रवारगणेश चतुर्थी - सितम्बर 7, 2024, शनिवारऋषि पञ्चमी - सितम्बर 8, 2024, रविवारसम्वत्सरी पर्व - सितम्बर 8, 2024, रविवारस्कन्द षष्ठी - सितम्बर 9, 2024, सोमवारललिता सप्तमी - सितम्बर 10, 2024, मंगलवारज्येष्ठ गौरी आवाहन - सितम्बर 10, 2024, मंगलवारराधा अष्टमी - सितम्बर 11, 2024, बुधवारमहालक्ष्मी व्रत आरम्भ - सितम्बर 11, 2024, बुधवारदूर्वा अष्टमी - सितम्बर 11, 2024, बुधवारज्येष्ठ गौरी पूजा - सितम्बर 11, 2024, बुधवारमासिक दुर्गाष्टमी - सितम्बर 11, 2024, बुधवारज्येष्ठ गौरी विसर्जन - सितम्बर 12, 2024, बृहस्पतिवारहिन्दी दिवस - सितम्बर 14, 2024, शनिवारपरिवर्तिनी एकादशी - सितम्बर 14, 2024, शनिवारवामन जयन्ती - सितम्बर 15, 2024, रविवारभुवनेश्वरी जयन्ती - सितम्बर 15, 2024, रविवारओणम - सितम्बर 15, 2024, रविवारविश्वेश्वरैया जयन्ती - सितम्बर 15, 2024, रविवारअभियन्ता दिवस - सितम्बर 15, 2024, रविवारकल्की द्वादशी - सितम्बर 15, 2024, रविवारप्रदोष व्रत - सितम्बर 15, 2024, रविवारविश्वकर्मा पूजा - सितम्बर 16, 2024, सोमवारकन्या संक्रान्ति - सितम्बर 16, 2024, सोमवारगणेश विसर्जन - सितम्बर 17, 2024, मंगलवारअनन्त चतुर्दशी - सितम्बर 17, 2024, मंगलवारपूर्णिमा श्राद्ध - सितम्बर 17, 2024, मंगलवारभाद्रपद पूर्णिमा व्रत - सितम्बर 17, 2024, मंगलवारअन्वाधान - सितम्बर 17, 2024, मंगलवारपितृपक्ष प्रारम्भ - सितम्बर 18, 2024, बुधवारचन्द्र ग्रहण *आंशिक - सितम्बर 18, 2024, बुधवारइष्टि - सितम्बर 18, 2024, बुधवारप्रतिपदा श्राद्ध - सितम्बर 18, 2024, बुधवारद्वितीया श्राद्ध - सितम्बर 19, 2024, बृहस्पतिवारतृतीया श्राद्ध - सितम्बर 20, 2024, शुक्रवारचतुर्थी श्राद्ध - सितम्बर 21, 2024, शनिवारमहा भरणी - सितम्बर 21, 2024, शनिवारविघ्नराज संकष्टी चतुर्थी - सितम्बर 21, 2024, शनिवारपञ्चमी श्राद्ध - सितम्बर 22, 2024, रविवारमासिक कार्तिगाई - सितम्बर 22, 2024, रविवारशरद्कालीन सम्पात - सितम्बर 22, 2024, रविवारषष्ठी श्राद्ध - सितम्बर 23, 2024, सोमवारसप्तमी श्राद्ध - सितम्बर 23, 2024, सोमवाररोहिणी व्रत - सितम्बर 23, 2024, सोमवारअष्टमी श्राद्ध - सितम्बर 24, 2024, मंगलवारमहालक्ष्मी व्रत पूर्ण - सितम्बर 24, 2024, मंगलवारकालाष्टमी - सितम्बर 24, 2024, मंगलवारमासिक कृष्ण जन्माष्टमी - सितम्बर 24, 2024, मंगलवारनवमी श्राद्ध - सितम्बर 25, 2024, बुधवारजीवित्पुत्रिका व्रत - सितम्बर 25, 2024, बुधवारदशमी श्राद्ध - सितम्बर 26, 2024, बृहस्पतिवारएकादशी श्राद्ध - सितम्बर 27, 2024, शुक्रवारइन्दिरा एकादशी - सितम्बर 28, 2024, शनिवारद्वादशी श्राद्ध - सितम्बर 29, 2024, रविवारमघा श्राद्ध - सितम्बर 29, 2024, रविवारप्रदोष व्रत - सितम्बर 29, 2024, रविवारत्रयोदशी श्राद्ध - सितम्बर 30, 2024, सोमवारमासिक शिवरात्रि - सितम्बर 30, 2024, सोमवार

टॅग्स :गणेश चतुर्थीपितृपक्षहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग