लाइव न्यूज़ :

September 2022 Vrat & Festival List: सितंबर माह में अनंत चतुर्दशी, श्राद्ध पक्ष और शारदीय नवरात्रि, देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: September 1, 2022 16:11 IST

September 2022 Calendar: इस महीने अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन), श्राद्ध पक्ष और शारदीय नवरात्रि जैसे व्रत-त्योहार आएंगे। इस माह की शुरूआत ही ऋषि पंचमी से हुई है और अंत में विनायक चतुर्थी (29 सितंबर) का व्रत रखा जाएगा। 

Open in App

September 2022 Vrat Tyohar List: सितंबर माह की शुरूआत हो चुकी है। हिन्दू व्रत-त्योहारों की दृष्टि से यह महीना खास रहने वाला है। इस महीने अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन), श्राद्ध पक्ष और शारदीय नवरात्रि जैसे व्रत-त्योहार आएंगे। इस माह की शुरूआत ही ऋषि पंचमी से हुई है और अंत में विनायक चतुर्थी (29 सितंबर) का व्रत रखा जाएगा। 

इस महीने 6 सितंबर को परिवर्तनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। एकादशी व्रत भगवान विष्णु जी के लिए रखा जाता है। भादौ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तनी एकादशी कहते हैं। इसके बाद 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का व्रत रखा जाएगा। यह दिन गणेश उत्सव आखिरी दिन माना जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन का विधान है। गणेश जी की प्रतिमा को जल में प्रवाह किया जाता है।   

गणेश विसर्जन के अगले भादो पूर्णिमा है और इसी तिथि से पितरों को समर्पित श्राद्ध पक्ष भी प्रारंभ हो जाएंगे। एक पक्ष चलने वाले श्राद्धों में श्राद्ध कर्म किए जाते हैं, इस पर्व का समापन आश्विन अमावस्या के दिन 25 सितंबर को होगा। शास्त्रों में पितृ ऋण चुकाने के लिए पितरों के निमित्त श्राद्ध पर्व मनाने की परंपरा है। 

21 सितंबर को इंदिरा एकादशी व्रत किया रखा जाएगा। मान्यता है कि जो कोई भक्त आश्विन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन इंदिरा एकादशी का व्रत करता है वह समस्त प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है। इसी महीने 26 सितंबर को शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी। इस दिन विधि-विधान से घटस्थापना कर अगले नौ दिनों तक मां शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। इस पर्व का समापन अगले महीने महानवमी के दिन 4 अक्टूबर को होगा। आइए जानते हैं कि इस बार सितंबर माह 2022 में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहारआने वाले हैं।  

सितंबर 2022 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

1 सितंबर 2022 – ऋषि पंचमी 2 सितंबर 2022 – सूर्य षष्ठी, दुबड़ी सातम, संतान सप्तमी3 सितंबर 2022 – महालक्ष्मी व्रत4 सितंबर 2022 – श्री राधाष्टमी, स्वामी हरिदास जयंती5 सितंबर 2022 – शिक्षक दिवस6 सितंबर 2022 – परिवर्तनी एकादशी7 सितंबर 2022 – वामन जयंती8 सितंबर 2022 – प्रदोष व्रत (शुक्ल ), ओणम9 सितंबर 2022 – अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन10 सितंबर 2022 – भाद्रपद पूर्णिमा व्रत- श्राद्ध प्रारम्भ13 सितंबर 2022 – संकष्टी चतुर्थी17 सितंबर 2022 – कन्या संक्रांति -जीवित पुत्रिका व्रत, अशोकाष्टमी21 सितंबर 2022 – इंदिरा एकादशी23 सितंबर 2022 – प्रदोष व्रत (कृष्ण)24 सितंबर 2022 – मासिक शिव रात्रि25 सितंबर 2022 – आश्विन अमावस्या- श्राद्ध समाप्त26 सितंबर 2022 – शरद नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती29 सितंबर 2022 – विनायक चतुर्थी

टॅग्स :पितृपक्षनवरात्रिशिक्षक दिवसएकादशी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग