लाइव न्यूज़ :

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि कल, जानें व्रत की तिथि, पूजा विधि और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: July 22, 2025 14:47 IST

सावन शिवरात्रि के दिन शिवभक्त व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और अपने जीवन में सुख, शांति, संतान सुख और समृद्धि की कामना करते हैं।

Open in App

Sawan Shivratri 2025: श्रावण मास को भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस पवित्र महीने में आने वाली शिवरात्रि को सावनशिवरात्रि कहा जाता है, जो इस वर्ष 23 जुलाई 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। यह व्रत खासतौर पर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए किया जाता है। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और अपने जीवन में सुख, शांति, संतान सुख और समृद्धि की कामना करते हैं।

व्रत और पूजा की विधि

प्रातः स्नान कर साफ वस्त्र पहनें।व्रत का संकल्प लें और मंदिर जाकर शिवलिंग का गंगाजल, दूध या पंचामृत से अभिषेक करें।बिल्वपत्र, धतूरा, आक, सफेद फूल, भांग आदि भगवान शिव को चढ़ाएं।“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें और शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करें।दिनभर व्रत रखें – फलाहार या निर्जला। रात्रि में शिवजी की आरती के बाद व्रत समाप्त करें।

क्या न करें इस दिन

पूजा में तुलसी पत्र का उपयोग न करें क्योंकि यह भगवान विष्णु को अर्पित होता है।शिवलिंग पर कुमकुम या हल्दी न चढ़ाएं।इस दिन निंदा, क्रोध, मांसाहार और नशे से दूर रहें।

शिवरात्रि का महत्व सावन में क्यों बढ़ जाता है?

सावन माह को स्वयं भगवान शिव का रूप माना गया है। इस महीने में जल और वायु दोनों में शुद्धता रहती है और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय होता है। मान्यता है कि सावन की शिवरात्रि के दिन माता पार्वती ने कठोर तप कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। इसलिए इस दिन अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं, जबकि विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की लंबी उम्र और गृहस्थ जीवन की सुख-समृद्धि के लिए व्रत करती हैं।

सावन शिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और भक्ति का पर्व है। इस दिन का व्रत व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और उसके जीवन से कष्टों को दूर करता है। यदि सावन में आप पूरे माह व्रत नहीं रख पा रहे हैं, तो सिर्फ शिवरात्रि का व्रत भी भगवान शिव की कृपा पाने के लिए अत्यंत फलदायक माना जाता है। 

टॅग्स :सावनशिवरात्रिShivaभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 29 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 29 April 2026: आज इन 3 राशिवालों का भाग्य चमकेगा, धन की नहीं होगी कोई कमी

पूजा पाठPanchang 28 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 28 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव का दिन, जानें अपनी राशि का भविष्य

पूजा पाठPanchang 27 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग