लाइव न्यूज़ :

गुरुवार को रखें साईं बाबा का व्रत, बाबा भरते हैं नि:संतान की झोली 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 3, 2018 17:35 IST

हर गुरुवार साईं दरबार में जाकर आप उनके मंत्र का जप करें। माना जाता है कि बाबा अपने सच्चे भक्तों के सभी दुख हर लेते हैं।

Open in App

कहा जाता है कि हर इंसान भगवान का रूप होता है लेकिन साईं बाबा इंसान के रूप में साक्षात देवता माने जाते हैं। साईं बाबा ने इस धरती पर मनुष्य का रूप धारण कर लोगों को इंसानियत का पाठ पढ़ाया। साईं बाबा के चमत्कार की कईं किंवदंतियां हमारे बीच में प्रचलित है। जिसका प्रमाण आज शिरडी के साईं मंदिर में भक्तों की भीड़ दे रही है। मंदिर में करोड़ों भक्त आते हैं और साईं बाबा की पूजा पाठ करते हैं। आपने गौर किया होगा कि हर गुरुवार को साईं बाबा की पूजा की जाती है। लेकिन इसके पीछे क्या वजह है ये कम लोगों को ही मालूम है। आज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने में साईं मंदिर हैं, जिनमें साईं बाबा की पूजा की जाती है। 

क्यों होती है पूजा  

मान्यता अनुसार गुरुवार के दिन को साईं बाबा का दिन कहा जाता है। शिरडी में हर गुरुवार साईं की पालकी निकलती है, जिनके दर्शन के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। माना जाता है कि जिसने भी पालकी में बाबा के दर्शन कर लिए उन्हें साक्षात साईं के दर्शनों का सौभाग्य मिलता है। ऐसी मान्यता है कि साईं के दरबार में जो भी जाता है वह खाली हाथ नहीं लौटता है। इस दिन लोग साईं बाबा के लिए व्रत रखते हैं। 

साईं को क्या चढ़ाएं

माना जाता है कि साईं को कुमकुम लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मौली (कलावा या रक्षा सूत्र) बांधने से इंसान मर्यादा में रहता है, दूध अर्पित करने से वंश की वृद्धि होती है, दही अर्पित करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और शहद अर्पित करने से जीवन में मधुरता आती है।

कैसे रखें व्रत 

साईं बाबा का व्रत कोई भी कर सकता है। साईं बाबा ने अपने भक्तों को 'एकेश्वरवाद' सिखाया और वे कहते थे कि 'सबका मालिक एक है।' इसीलिए सभी जात, पात और धर्म के लोग साईं बाबा का व्रत रखते हैं। हर गुरुवार की शुरुआत साईं बाबा के नाम से होती है। सुबह या शाम में साईं बाबा के मूर्ति या तस्वीर की पूजा की जाती है। इसके बाद साईं व्रत की कथा पढ़कर मिठाई या फल प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। इस तरह लोग गुरुवार को साईं बाबा की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना और व्रत कर उनकी अनुकम्पा प्राप्त करते हैं। माना जाता है कि प्रत्येक गुरुवार को व्रत रखने से संतान की प्राप्ति होती है। 

करें इस मंत्र का जाप 

हर गुरुवार साईं दरबार में जाकर आप उनके मंत्र का जप करें। माना जाता है कि मन से बाबा के मंत्रों के जप से साईं बाबा भक्त का सारा दुख हर लेते हैं और उसे कष्टों को दूर करते हैं।  

ॐ सांईं देवाय नम:ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तन्नो सांईं प्रचोदयातॐ सांईं गुरुवाय नम:ॐ शिर्डी देवाय नम:ॐ समाधिदेवाय नम:ॐ सांईं रामॐ सर्वदेवाय रूपाय नम: 

टॅग्स :पूजा पाठहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल