लाइव न्यूज़ :

Ramadan 2025: आज से शुरू हो गया रमजान का पाक महीना, PM मोदी ने देशवासियों को दी मुबारकबाद

By अंजली चौहान | Updated: March 2, 2025 11:15 IST

Ramadan 2025:रमज़ान 2025 का पवित्र महीना आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है क्योंकि सऊदी अरब में अर्धचंद्र देखा गया है। सऊदी में मुसलमान अपना पहला रोज़ा (उपवास) शनिवार, 1 मार्च को शुरू करते हैं।

Open in App

Ramadan 2025: इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए सबसे पाक महीना रमजान का महीना आज से शुरू हो गया है। भारतीय मुस्लमान 2 मार्च से रमजान का महीना मान रहे हैं और सऊदी अरब में, पहला रोज़ा शनिवार, 1 मार्च को मनाया गया, शुक्रवार को चाँद दिखने के बाद। रमजान इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने की शुरुआत और सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच 29 से 30 दिनों के उपवास की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान के महीने की शुरुआत होने पर लोगों को बधाई दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। कामना है कि यह हमारे समाज में शांति और सद्भाव लाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पवित्र महीना चिंतन, कृतज्ञता एवं समर्पण का प्रतीक है और यह हमें करुणा, दया एवं सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है। रमजान मुबारक।’’ 

इसके अलावा, वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रमजान के पहले रोजे के मौके पर लोगों को बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "आप सभी को रहमत और बरकत के पवित्र महीने रमजान की हार्दिक बधाई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह पवित्र महीना आप सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और शांति लेकर आए।"

मजान के पवित्र महीने के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को पूरे महीने बिजली और अन्य बुनियादी सेवाओं की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, "रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। लोगों को सुविधाएं प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है। इस संबंध में आज एक बैठक हुई, जिसमें हर विभाग की समीक्षा की गई। सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिजली की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होनी चाहिए, खासकर सेहरी (सुबह का खाना) और इफ्तार (शाम का खाना) के समय, पानी की आपूर्ति, राशन, सफाई, स्वच्छता और यातायात।"

भारत में, रमज़ान रविवार, 2 मार्च को शुरू होता है, और अर्धचंद्र के दर्शन के आधार पर 30 मार्च या 31 मार्च को समाप्त होगा।

टॅग्स :रमजानIslamicत्योहारभारतUAE
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर